विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीया मिर्जा वीडियो विवाद पर बोले सीएम फडणवीस, ये मामला मेरे स्तर का नहीं; BMC का किया बचाव

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:40 PM (IST)

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद को 'छोटा मामला' बताया है। उन्होंने बीएमसी के वीडियो हटाने ...और पढ़ें

दीया मिर्जा वीडियो विवाद पर बोले सीएम फडणवीस।

दीया मिर्जा वीडियो विवाद पर बोले सीएम फडणवीस।

HighLights

  1. सीएम फडणवीस ने विवाद को 'छोटा मामला' बताया।

  2. बीएमसी के वीडियो हटाने के फैसले का समर्थन किया।

  3. बॉम्बे हाई कोर्ट ने वीडियो फिर से अपलोड करने को कहा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेत्री दिया मिर्जा के दीवाली पर पटाखे न जलाने के जागरूकता वीडियो को हटाए जाने से को बहुत छोटा मामला करार दिया है। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के पास यह तय करने का अधिकार है कि उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कौन सा कंटेंट रहेगा।

उनका यह बयान बॉम्बे हाई कोर्ट के उस निर्देश के एक दिन बाद आया है, जिसमें हाई कोर्ट ने नगर निकाय को वीडियो को फिर से अपलोड करने के लिए कहा था। इस वीडियो में लोगों से दीवाली के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न जलाने की अपील की गई थी।

यह बहुत छोटा मामला है- सीएम फडणवीस

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, 'यह बहुत छोटा मामला है। मुझे लगता है कि हाई कोर्ट ने शायद अपनी राय दी होगी, लेकिन असल में यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा नहीं है। वीडियो को हटाना BMC का फैसला था। सोशल मीडिया हैंडल को मैनेज करने वाली अथॉरिटी के पास यह करने का अधिकार है कि कौन सा कंटेंट रखा जाए और किसे हटा दिया जाए।'

उन्होंने आगे कहा कि दीया मिर्जा एक अच्छी अभिनेत्री हो सकती हैं, लेकिन वह देश की कोई बड़ी राजनीतिक हस्ती नहीं हैं। वैसे भी, मुझे लगता है कि ये मामले मेरे स्तर के नहीं हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया वीडियो फिर से अपलोड करने का निर्देश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC को दीवाली अपील वाला वीडियो फिर से अपलोड करने का निर्देश दिया। इससे पहले, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा दीया मिर्जा के वीडियो पर की गई टिप्पणियों पर नाराजगी जताई थी और BMC को इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिरसे अपलोड करने का निर्देश दिया था। इस वीडियो में नागरिकों से दीवाली के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न जलाने की अपील की गई थी।

सुनवाई के दौरान, जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखने की बेंच ने अभिनेत्री और जागरूकता अभियान में उनकी भागीदारी को लेकर कुछ राजनीतिक नेताओं की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद तब से शुरू हुआ जब BMC ने मुंबई की हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंताओं के बीच, नागरिकों से पर्यावरण के अनुकूल और प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने की अपील करने वाले एक जन जागरूकता अभियान के लिए दीया मिर्जा को शामिल किया।

यह अभियान शहर में वायु प्रदूषण को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के एक निर्देश के बाद शुरू किया गया था। इसमें कई जानी-मानी हस्तियों के वीडियो संदेश शामिल थे, जिनमें अभिनेत्री दीय मिर्जा, माधुरी दीक्षित और निशिगंधा वाड तथा क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे शामिल थे।

हालांकि, कुछ वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स की आपत्तियों के बाद, नगर निकाय ने मिर्जा के वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया, जबकि अन्य हस्तियों के संदेशों को रहने दिया।

यह भी पढ़ें- दीया मिर्जा के दीवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे HC की BMC को फटकार, कहा- दोबारा अपलोड करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।