विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: फेसबुक कमेंट को लेकर बवाल, पालघर में शिवसेना की महिला पार्षद पर मारपीट के आरोप में FIR

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:33 AM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में शिवसेना की एक महिला पार्षद हेमलता सिंह पर फेसबुक टिप्पणी को लेकर एक ...और पढ़ें

शिवसेना पार्षद हेमलता सिंह के खिलाफ केस दर्ज (फोटो-सोशल मीडिया)

शिवसेना पार्षद हेमलता सिंह के खिलाफ केस दर्ज (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. शिवसेना पार्षद हेमलता सिंह पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ।

  2. आपत्तिजनक फेसबुक टिप्पणी के कारण विवाद ने हिंसक रूप लिया।

  3. नालासोपारा पुलिस ने क्रॉस-FIR के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस ने शिवसेना की एक महिला पार्षद के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति की टिप्पणी को लेकर उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद, पीड़ित और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी शिवसेना नेता हेमलता सिंह, जो वसई-विरार शहर नगर निगम की पार्षद हैं और कई अन्य संदिग्ध फरार हैं।

शिवसेना नेता के खिलाफ दर्ज FIR

पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसे ही लेकर ये मामला भड़क गया।

अपनी शिकायत में विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें अर्जुन दुबे नाम के एक व्यक्ति ने होटल में बुलाया। विश्वकर्मा जब होटल में पहुंचे, तब वहां शिवसेना पार्षद हेमलता सिंह और उनके सहयोगी अमरीश मौजूद थे।

FIR के मुताबिक, विश्वकर्मा को धक्का दिया गया, थप्पड़ मारा और बांस की लाठियों से पीटा। विश्वकर्मा ने यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन छीन ली गई और लगभग 20,000 रुपये कीमत का उनका स्मार्टफोन चोरी हो गया।

नालासोपारा में वार्ड नंबर 18 का प्रतिनिधित्व करने वाली हेमलता सिंह के खिलाफ मामला तुलिंज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जिसमें एक क्रॉस-FIR भी शामिल है। इस मामले में मंगलवार को विश्वकर्मा और पार्षद के सहयोगी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

दही-हांडी उत्सव के दौरान भी हुआ विवाद

यह घटना पालघर के एक निजी अस्पताल में 'गोविंदा' (दही-हांडी उत्सव में भाग लेने वाले) के इलाज को लेकर लोगों के एक समूह द्वारा कर्मचारियों पर हमला करने के कुछ दिनों बाद हुई।

5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात हुई इस मारपीट के सिलसिले में शिवसेना के पालघर शहर प्रमुख राहुल घरात को गिरफ्तार किया गया था।

पिछले हफ्ते, पुलिस ने इस मामले में शिवसेना विधायक राजेंद्र गावित के बेटे रोहित सहित 14 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मुंबई के मशहूर कैफे मोंडेगर का लाइसेंस सस्पेंड, FDA को फूड सेफ्टी और साफ-सफाई में मिली कमी