एक झटके में कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, कैमरे में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
महाराष्ट्र के राजुरी गांव में एक तेज रफ्तार क्रेटा कार निर्माणाधीन सड़क से उतरकर सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी, हालांकि ड्राइवर सुरक्षित बच गया।
HighLights
राजुरी गांव में तेज रफ्तार क्रेटा कार कुएं में गिरी।
निर्माणाधीन सड़क से उतरकर हुआ हादसा, ड्राइवर सुरक्षित बचा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
डिजिटल डेस्क, मुबंई। महाराष्ट्र के राजुरी गाँव में तेज रफ्तार क्रेटा कार का गड्ढे में जा गिरी। राजुरी गाँव में तेज रफ्तार क्रेटा कार निर्माणाधीन सड़क से उतरकर सड़क किनारे बने एक कुएं में जा गिरी। हालांकि हादसे में ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया गया है।
इस घटना के बाद से प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और बार-बार की जा रही अपीलों को नजरअंदाज करने की बात कही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कुएं के चारों ओर बाड़ लगाने के लिए प्रशासन से कई बार अपील की गई लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के कानों पर जू नहीं रेंगी।
प्रशासन की लापरवाही से जा सकती थी जान
गनीमत रही कि क्रेटा के ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अगर समय रहते इस गड्ढे पर प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
