विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 95 टन खाद्य उत्पाद और 172 लीटर दूध जब्त

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:00 AM (IST)

महाराष्ट्र एफडीए ने त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया। इस दौरान 95 ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में एफडीए ने जब्त किया 95 टन से ज्यादा खाद्य पदार्थ

महाराष्ट्र में एफडीए ने जब्त किया 95 टन से ज्यादा खाद्य पदार्थ

HighLights

  1. एफडीए ने 95 टन से अधिक खाद्य पदार्थ और 172 लीटर दूध जब्त किया।

  2. जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 4.45 करोड़ रुपये है।

  3. अहिल्यानगर और पुणे में मिलावटी पनीर, खोया और मक्खन पकड़ा गया।

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने पिछले दो दिनों में पूरे राज्य में 95 टन से अधिक खाद्य पदार्थ और 172 लीटर दूध जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 4.45 करोड़ रुपये है।

एफडीए ने एक बयान में कहा कि उसने आने वाले त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गणवत्ता को बनाए रखने के लिए अहिल्यानगर, पुणे, नासिक और बुलढाणा में विशेष अभियान चलाकर जांच की।

अहिल्यानगर में अधिकारियों ने एक कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा और "मदुरमा क्रीमी डिलाइट" लेबल वाले 75,368.8 किलोग्राम पाश्चराइज्ड कुकिंग बटर (बिना नमक वाला) को जब्त किया। इसकी कीमत 3.95 करोड़ रुपये है। इसके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए। पुणे में अधिकारियों ने दो गाड़ियों को रोका गया। इन गाड़ियों में भारी मात्रा में मिलावटी पनीर, खोया और दही ले जाने की जानकारी मिली थी।

अधिकारियों ने पहली गाड़ी से 24 सैंपल लिए और 17.15 लाख रुपये का 7,362.5 किलोग्राम पनीर और दूसरे खाने-पीने के सामान जब्त किए। दूसरी गाड़ी से उन्होंने 12 सैंपल लिए और वैसी ही कमियां मिलने पर 14.55 लाख का 6,081 किलोग्राम पनीर जब्त किया।

पुणे में बिक्री के लिए रखे गए खोये के 33 अलग-अलग लाट मिले, जिन पर उनके स्रोत की जानकारी नहीं थी। सैंपल लेने के बाद एफडीए ने 11.56 लाख रुपये का 4,627 किलोग्राम खोया जब्त किया।