विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में प्रदूषण बढ़ने पर हाई कोर्ट सख्त, पटाखों पर लगे बैन को और बढ़ाने पर हो सकता है विचार

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:44 PM (IST)

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दीवाली के दौरान मुंबई में बढ़े वायु और ध्वनि प्रदूषण पर चिंता जताई है। कोर्ट पटाखों पर लगे प्रतिबंध को बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

बॉम्बे हाई कोर्ट पटाखों पर लगा बैन आगे बढ़ाने पर विचार कर सकता है (फाइल)।

बॉम्बे हाई कोर्ट पटाखों पर लगा बैन आगे बढ़ाने पर विचार कर सकता है (फाइल)।

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की।

  2. दिवाली के दौरान बढ़े शोर और प्रदूषण पर भी ध्यान।

  3. पटाखों पर लगे प्रतिबंध को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने दीवाली के दौरान शहर में बढ़े वायु प्रदूषण को लेकर चिंताजनक बताया। कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि शहर में शोर में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

कोर्ट पटाखों पर लगे प्रतिबंध को और बढ़ाने पर भी विचार किया है। जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने गुरुवार को कहा कि अगर लोग असंवेदनशील बने रहते हैं और उनमें सिविक सेंस (नागरिक बोध) की कमी रहती है, तो वे केवल तय जगहों पर ही सामूहिक रूप से पटाखे जलाने की अनुमति देंगे।

शहर को प्रदूषण मुक्त करने का एकमात्र उपाय

कोर्ट ने कहा कि शहर को प्रदूषण से मुक्त करने का यही एकमात्र उपाय है। हम प्रदूषण से जूझ रहे हैं। इसके अलावा वाहनों और उद्योगों से भी प्रदूषण होता है। हमें शहर को रहने लायक बनाना है। दूसरों का स्वास्थ्य हमारी मुख्य प्राथमिकता है।

लोग नहीं बदल रहे रवैया

बेंच ने अगस्त से ही सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने के कई आदेश दिए थे। कोर्ट ने कहा कि दिवाली के दौरान आग लगने की घटनाओं को देखते हुए ऐसा लगता है कि लोगों ने अपना रवैया न बदलने का मन बना लिया है।

कड़े होंगे आदेश

कोर्ट ने कहा कि शहर के लाखों नागरिकों के व्यापक हित में हमें कुछ कड़े आदेश देने होंगे। रात तीन बजे तक भारी शोर प्रदूषण था। हमें इसे जड़ से खत्म करना होगा, और इसका एकमात्र तरीका शहर में सभी तरह के पटाखों पर प्रतिबंध लगाना है।

दीवाली के दिन 300 से ज्यादा जगहों पर लगी आग

दीवाली के दौरान मुंबई में आग लगने की 300 से अधिक घटनाओं की जानकारी मिलने पर कोर्ट ने कहा कि ऐसा जश्न नहीं मनाया जा सकता जिससे लोगों और संपत्ति को नुकसान पहुंचे। कोर्ट ने कहा कि दीवाली के दौरान प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा था। बुजुर्ग नागरिकों का क्या होता होगा? हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है।

इससे दूसरों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई और आदेश के लिए सात दिसंबर की तारीख तय की है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।