दक्षिण मुंबई में दाऊद के पुराने घर को तोड़ने पर रोक बरकरार, बॉम्बे HC ने इमारत में एंट्री भी की बैन
बॉम्बे हाई कोर्ट ने दक्षिण मुंबई में दाऊद इब्राहिम के पूर्व आवास वाली जर्जर इमारत को गिराने पर लगी रोक 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने इमारत में किसी के भी प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
-1795624655370_m.webp)
बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला (File Photo)
HighLights
हाई कोर्ट ने जर्जर इमारत गिराने पर रोक बढ़ाई।
दाऊद इब्राहिम का पूर्व आवास, प्रवेश पर प्रतिबंध।
बीएमसी ने इमारत को खतरनाक घोषित किया था।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को दक्षिण मुंबई की एक जर्जर इमारत को गिराने पर लगी रोक को बरकरार रखा। इस इमारत में कभी भगोड़े गैंग्सटर दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार रहता था। कोर्ट ने किसी भी व्यक्ति के इस इमारत में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी है।
मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की पीठ ने पाकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित दो मंजिला हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना को गिराने पर लगी रोक को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है।
बृहन्मुंबई नगर निगम ने 19 नवंबर को इस इमारत को खतरनाक और जर्जर घोषित करते हुए इसे गिराने का काम शुरू कर दिया था। हालांकि, शेख अब्दुल रज्जाक और अमीरअली वजीराली पंजवानी ने, जो खुद को वक्फ संस्था हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना ट्रस्ट से जुड़ा पक्ष और लाभार्थी बताते हैं, उसी दिन इस विध्वंस नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
बुधवार को बीएमसी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सखारे ने पीठ को बताया कि यह इमारत बहुत ज्यादा जर्जर हो चुकी है और आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा कर रही है। अधिवक्ता सखारे ने कहा, 'यह एक इमारत है, न कि कोई मस्जिद, जैसा कि याचिकाकर्ताओं का दावा है। 2007 से ही इस ढांचे के कई छोटे-छोटे हिस्से गिर रहे हैं और फिलहाल इसमें कोई नहीं रह रहा है।