नदी बचाओ अभियान को बॉलीवुड हस्तियों का समर्थन
इस अभियान का समर्थन करते हुए सलमान ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा, 'नमस्ते, मैं सलमान खान हूं।
मुंबई, आइएएनएस। नदी बचाओ अभियान के लिए होने वाली रैली का सलमान खान, ऋषि कपूर और अनुपम खेर जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने समर्थन किया है। उन्होंने अपने प्रशसंकों से देश की नदियों को बचाने में मदद करने की अपील की है।
इस अभियान का मकसद गंगा, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी जैसी नदियों को बचाना है। इस पहल की शुरुआत आध्यात्मिक नेता और योगी सदगुरु जग्गी वासुदेव ने की है। उनके ईशा फाउंडेशन की वेबसाइट के अनुसार, अभियान को 'रैली फॉर रिवर्सÓ नाम दिया गया है। सदगुरु जागरुकता फैलाने के लिए खुद कन्याकुमारी से हिमालय तक गाड़ी चलाएंगे।
इस अभियान का समर्थन करते हुए सलमान ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा, 'नमस्ते, मैं सलमान खान हूं। हमारे देश की नदियों की हजारों साल से अच्छी तरह देखभाल की गई लेकिन यह दुखद है कि आज ये नदियां तेजी से खत्म हो रही हैं। ये नदियां हमारी देश की जीवन रेखा हैं। नदियों के नहीं रहने पर हम भी नहीं रहेंगे। इसलिए नदियों और खुद को बचाने के लिए मैं रैली फॉर रिवर्स के लिए मुहिम चला रहा हूं।Ó सलमान के भाई व फिल्मकार अरबाज खान, जूही चावला, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल और क्रिकेटर मिताली राज व शटलर पीवी सिंधू ने भी इस अभियान का समर्थन किया है।