Move to Jagran APP

Coronavirus: मुंबई में 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को BMC ने दी विशेष छूट

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में 55 वर्ष से अधिक के सभी कर्मचारियों सलाह दी है कि वो फील्‍ड में न जायें घर में या कार्यालय में रहकर अपना काम करें।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 12:26 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 12:26 PM (IST)
Coronavirus: मुंबई में 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को BMC ने दी विशेष छूट

मुंबई, एएनआइ। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में 55 वर्ष से अधिक के सभी कर्मचारियों को सलाह दी है कि वह या तो घर से काम करें या कार्यालय में काम करें फील्‍ड वर्क न करें। बीएमसी का आदेश है कि 55 वर्ष से अधिक आयु के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिक्स सहित चिकित्सा विभाग के लोग 2 सप्ताह के लिए घर में ही रहें। गौरतलब है कि एक आदेश में, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए कार्यालयों और ऑन-फील्ड में 100 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है, जिसमें 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और  चिकित्सा शर्तों वाले लोगों को कुछ छूट दी गई है।

loksabha election banner

मुंबई पुलिस का निर्देश 

जनता की सेवा में तैनात योद्धा भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने दो दिन पहले एक आदेश जारी किया था। जिसके तहत 55 साल से अधिक आयु वाले पुलिसकर्मियों को घर पर रहने का आदेश दिया गया है, इस दौरान वह ड्यूटी नहीं करेंगे।

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने निर्देश दिया है कि 55 साल से अधिक उम्र के सभी पुलिसकर्मी अवकाश पर रहेंगे और इस दौरान वह घर में ही रहेंगे। दरअसल पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के कारण तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी, ये तीनों उम्र 55 साल से अधिक थी। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए ही मुंबई पुलिस कमिश्नर ने यह महत्‍वपूर्ण फैसला लिया है।

LIVE Coronavirus Maharashtra: महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकडा 10 हजार के पार

 CoronavirusLockdown: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा 3 मई के बाद मिल सकती है छूट लेकिन...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.