विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 साल में 575 फीसदी बढ़ी भाजपा विधायक की संपत्ति, 3,383 करोड़ रुपये के मालिक, कौन हैं पराग शाह?

Published: Fri, 01 Nov 2024 09:55 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2024 10:14 AM (IST)

Maharashtra Election 2024 घाटकोपर ईस्ट से मौजूदा भाजपा विधायक पराग शाह की संपत्ति पांच साल में 575 गुना बढ़ी है। ...और पढ़ें

Maharashtra Elections 2024: भाजपा प्रत्याशी पराग शाह। (फाइल फोटो)
Maharashtra Elections 2024: भाजपा प्रत्याशी पराग शाह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा के पराग शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार।
  2. दूसरे नंबर पर भी भाजपा के मंगल प्रभात लोढ़ा का नाम।

जेएनएन, मुंबई। 20 नवंबर को महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। सभी दलों ने अपना पूरा दमखम लगा रखा है। सियासी दलों ने चुनावी मैदान में कई धुरंधरों को उतारा है। महाराष्ट्र के घाटकोपर ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पराग शाह की संपत्ति से सभी हैरान हैं। दअसल, पराग शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। दूसरे स्थान पर भी भाजपा प्रत्याशी का नाम है।

पराग शाह सबसे अमीर उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने पराग शाह को घाटकोपर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा। शाह के पास कुल संपत्ति 3,383.06 करोड़ रुपये की है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति 575 फीसदी बढ़ी है। 2019 विधानसभा चुनाव के दौरान पराग ने अपनी कुल संपत्ति 550.62 करोड़ रुपये बताई थी। पराग पर 54.14 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज भी है। मौजूदा भाजपा विधायक पराग शाह रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़े हैं। उनकी कंपनी कई राज्यों में रियल एस्टेट का काम करती है।

मंगल प्रभात लोढ़ा दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी

मालाबार हिल विधानसभा सीट से भाजपा ने मंगल प्रभात लोढ़ा को टिकट दिया है। लोढ़ा राज्य के दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके पास 447 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। मंगल प्रभात लोढ़ा रियल एस्टेट डेवलपर हैं। वे लोढ़ा समूह के संस्थापक भी हैं।

प्रताप सरनाईक के पास 333.32 करोड़ की संपत्ति

ओवाला-मजीवाड़ा से शिवसेना प्रत्याशी प्रताप सरनाईक के पास 333.32 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। सरनाईक शिवसेना के एक दिग्गज नेता भी हैं। ठाणे में उनका काफी राजनीतिक वर्चस्व भी है।

आदित्य ठाकरे कितनी संपत्ति के मालिक?

वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने 23.43 करोड़ रुपये अपनी कुल संपत्ति घोषित की है। कल्याण ग्रामीण से शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार सुभाष भोईर के पास 95.51 करोड़ रुपये की संपत्ति है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 7,995 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। 20 नवंबर को सभी सीटों पर मतदान होगा। तीन दिन बाद यानी 23 नवंबर को मतगणना होगी।

एमवीए से महायुति का मुकाबला

2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 122 सीटों पर चुनाव जीता था। वहीं 2019 में पार्टी को 105 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार पार्टी महायुति गठबंधन के तहत चुनाव में उतरी है। इस गठबंधन में भाजपा के अलावा शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी शामिल है। महायुति का मुकाबला विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी से है। इसमें शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (शरद पवार) शामिल है।

यह भी पढ़ें:  'वो एक आतंकी', नवाब मलिक को टिकट मिलने पर भड़के किरीट सोमैया

यह भी पढ़ें: 'अजित पवार को ऐसा नहीं करना चाहिए था', भाजपा ने नवाब मलिक को टिकट दिए जाने का किया विरोध