विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: सुशांत सिंह की मौत मामले में नारायण राणे का बड़ा हमला, बोले- सच्चाई सामने आई तो आदित्य ठाकरे जाएंगे जेल

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sun, 17 Dec 2023 05:00 AM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह और दिशा सालियान हत्या मामले को लेकर भाजपा नेता नारायण राणे ने एक बार आदित्य ठाकरे पर ...और पढ़ें

सुशांत सिंह की मौत मामले में नारायण राणे का बड़ा हमला
सुशांत सिंह की मौत मामले में नारायण राणे का बड़ा हमला

 एएनआइ, मुंबई। भाजपा नेता नारायण राणे ने शनिवार को कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि अभिनेता सुशांत सिंह और दिशा सालियान दोनों की हत्या की गई है। इसमें राज्य का एक मंत्री शामिल था। पहले कोई जांच नहीं हुई लेकिन, अब जांच हो रही है। अब सच्चाई सामने आ जाएगी। इस मामले में आदित्य ठाकरे निश्चित रूप से जेल जाएंगे।

तिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव जैन करेंगे जांच

विगत दिनों मुंबई पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया है। इसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव जैन करेंगे, जबकि पुलिस उपायुक्त अजय बंसल इसकी निगरानी करेंगे।

फडणवीस ने कहा था जांच के लिए एसआइटी का गठन किया जाएगा

दिशा को आठ जून, 2020 को मृत पाया गया था। इससे कुछ दिन पहले सुशांत को मुंबई के उनके फ्लैट में लटका हुआ पाया गया था। पिछले साल दिसंबर में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा को सूचित किया था कि सालियान की मौत की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया जाएगा।