विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Local Train News: मुंबईवासियों को बड़ी राहत, आम नागरिकों के लिए लोकल ट्रेन सेवा शुरू; नए नियम लागू

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 01 Feb 2021 07:48 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 08:28 AM (IST)

Mumbai Local Train Newsमुंबई के आम नागरिकों के लिए मुंबई लोकल ट्रेन सेवा आज से शुरू कर दी गई है ...और पढ़ें

मुंबई लोकल ट्रेन सेवा आज (1 फरवरी) से शुरू
मुंबई लोकल ट्रेन सेवा आज (1 फरवरी) से शुरू

मुंबई, एएनआइ। मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा आम नागरिकों के लिए आज  (1 फरवरी) से शुरू कर दी गई है। यात्रियों के लिए रेलवे और राज्‍य सरकार ने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं जिससे यात्रा सुविधाजनक और सुरक्षित रहे। रेलवे ने आम नागरिकों की यात्रा के लिए समय में बड़ा बदलाव किया है अब  पहली सेवा से सुबह 7 तक,  दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक और दिन की आखिरी ट्रेन से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खोली जाएंगी। गौरतलब है कि राज्‍य में कोरोना के कहर के चलते बीते 10 माह से आम नागरिकों को  लोकल ट्रेन सेवा से वंचित किया हुआ था।

टिकट के लिए बदले नियम

लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को सीजन टिकट दिए जाएंगे, अगर 22 मार्च 2020 से पूर्व लिए गए सीजन टिकट में यदि दिन बचे हैं तो उन्‍हें नए सीजन  टिकट में जोड़ा जाएगा। टिकट बुकिंग क्लर्कों को ग्रेस पीरियड रखने का आदेश दिया गया है। अगर लाइन में भीड़ के कारण आप 7 बजकर 15 मिनट पर काउंटर पर पहुंचते हैं तो टिकट दिया जाएगा, लेकिन भीड़ होनी चाहिये।

बता दें की सामान्‍य परिस्थितियों में टिकट मिलने के एक घंटे के अंदर यात्रा शुरू करनी होती है। इस नियम को रिफंड के लिए लागू किया गया था। एक घंटे बाद अगर यात्रा कैंसिल करनी पड़े तो रिफंड नहीं मिलता लेकिन अब इसे लेकर शर्त लागू की गई है।

इन यात्रियों पर हो सकती है कार्रवाई

लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए रेलवे और राज्‍य सरकार द्वारा जारी कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। अगर कोई आम नागरिक बिना अनुमति वाले समय में यात्रा करता हुआ पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महिला यात्रियों के लिए बदले नियम 

महिला यात्रियों  को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक और शाम को 7 बजे के बाद अनुमति दी गई थी। लेकिन सोमवार 1 फरवरी से महिलाओं को सुबह पहली गाड़ी चलने से लेकर सुबह 7 बजे तक, उसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम 7 बजे से अंतिम लोकल  ट्रेनें तक यात्रा करने की अनुमति दी गई है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।