विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश बोले, कांग्रेस एकता और भाजपा एकरूपता के लिए जानी जाती है

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Wed, 09 Nov 2022 03:34 PM (IST)

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी एकता के लिए खड़ी ...और पढ़ें

कांग्रेस एकता और भाजपा एकरूपता के लिए जानी जाती है: जयराम रमेश। फोटो इंटरनेट मीडिया
कांग्रेस एकता और भाजपा एकरूपता के लिए जानी जाती है: जयराम रमेश। फोटो इंटरनेट मीडिया

नांदेड़, एजेंसी। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी एकता के लिए खड़ी है, जबकि भाजपा (BJP) एकरूपता में विश्वास करती है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) मन की बात (Mann Ki Baat) नहीं है बल्कि लोगों की चिंताओं को उजागर करना है।

कांग्रेस के आलोचक भी ले रहे यात्रा में हिस्सा

प्रेट्र के मुताबिक, कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक संवाददाता सम्मेलन में जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा अनेकता में एकता में विश्वास नहीं करते हैं, जिसका भारत एक उदाहरण है। कांग्रेस के आलोचक भी यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं, क्योंकि यह एकमात्र पार्टी है जो सत्तारूढ़ भाजपा को टक्कर दे सकती है। इसने पार्टी संगठन को फिर से सक्रिय कर दिया है।

महाराष्ट्र ने यात्रा को दी नई ऊर्जा

भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार शाम तक अपनी कुल 3570 किलोमीटर की आधी दूरी तय कर लेगी। महाराष्ट्र ने यात्रा को नई ऊर्जा दी है। यह प्रतिदिन 22 किलोमीटर की यात्रा के बजाय बुधवार को 24 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा जनवरी 2023 के अंत या फरवरी की शुरुआत में समाप्त होगी। कोई भी बाधा मार्च को नहीं रोक सकती। नांदेड़ यात्रा के दायरे में आने वाला 27वां जिला है।  राहुल गांधी 17 नवंबर को दोपहर एक बजे शेगांव (बुलढाणा जिले) में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

आदित्य ठाकरे भी यात्रा में होंगे शामिल

शिवसेना और कांग्रेस की अलग-अलग विचारधाराओं पर एक सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने कहा कि आलोचकों ने महसूस किया कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भाजपा को हरा सकती है। शिवसेना भी जानती है कि भाजपा एक बड़ा खतरा है। उन्होंने दोनों पार्टियों की विचारधाराओं के बीच बीच का रास्ता निकालने के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाया है। यात्रा 15 नवंबर को आदिवासी सम्मेलन के साथ स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि राकांपा के जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड गुरुवार को यात्रा में शामिल होंगे, जबकि शिवसेना के आदित्य ठाकरे 11 नवंबर को इसमें शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ेंः संजय राउत की जमानत के आदेश पर रोक खारिज, होगी रिहाई