विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bandra stampede: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ से कई लोग घायल, भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर प्रतिबंध

Published: Sun, 27 Oct 2024 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2024 10:07 AM (IST)

Bandra Terminus stampede मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से ...और पढ़ें

Bandra Terminus stampede: बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई।(फोटो सोर्स: जागरण)
Bandra Terminus stampede: बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई मुंबई। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से रविवार सुबह भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से 10 लोग घायल है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य रेलवे ने त्यौहारों के दौरान भीड़ को कम करने के लिए रविवार को प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया। यह कदम पश्चिमी रेलवे के बांद्रा टर्मिनस पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय नौ लोगों के घायल होने के कुछ घंटों बाद उठाया गया।

स्टेशन पर थी यात्रियों की जबरदस्त भीड़

बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रविवार सुबह भारी भीड़ जमा थी। यूपी-बिहार और अन्य राज्यों में जाने के लिए लोग दीवाली के त्योहार पर अपने घरों की ओर निकल रहे थे। इस दौरान भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस कारण 10 लोग घायल हो गए थे।

ट्रेन नंबर 22921, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ की वजह से प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई। ट्रेन पर चढ़ने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे, जिसकी वजह से भीड़ असंतुलित हो गई।

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि दीवाली से पहले त्योहारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। भगदड़ की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, यात्री जिसमें फर्श पर लेटे हुए हैं। वहीं, कई यात्री चोटिल हैं। फर्श पर खून फैला हुआ दिख रहा है।

घायलों की हुई पहचान 

शब्बीर अब्दुल रहमान (40)

परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28)

रवींद्र हरिहर चुमा (30)

रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29)

संजय तिलकराम कांगे (27)

दिव्यांशु योगेन्द्र यादव (18)

शरीफ शेख (25)

इंद्रजीत सहानी (19)

नूर मोहम्मद शेख (18)

खबर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Diwali Train: त्योहारों में दिल्ली और CM सिटी गोरखपुर के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, घर जाने में होगी आसानी