विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी हर घर की पहचान थीं, अब लग्जरी बनीं; FSI नियमों के चक्कर में मुंबई के मकानों से गायब होती बालकनियां  

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:05 PM (GMT+05:30)

मुंबई में नए FSI नियमों के कारण बालकनी अब मध्यमवर्गीय घरों से गायब हो रही हैं, जिससे वे एक महंगी ...और पढ़ें

बालकनी की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

बालकनी की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. नए FSI नियमों से बालकनी अब महंगी विलासिता बनी।

  2. 2012 के नियम बदलाव ने बालकनी को 'चार्ज योग्य' किया।

  3. मध्यमवर्गीय घरों से बालकनी धीरे-धीरे हो रही गायब।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के मध्यमवर्गीय परिवारों के घरों का एक बेहद अहम हिस्सा रही बालकनी (बरामदा) अब धीरे-धीरे गायब हो रही है। शहर खूबसूरती देखने, फुर्सत से बैठने की जगह अब इमारतों से गायब हो रही है।

शहर में लागू हुए फ्लोर स्पेस इंडेक्स (FSI) के नए नियमों के कारण अब नई और पुनर्विकसित इमारतों में बालकनियों का होना एक आम सुविधा न रहकर एक बड़ी लक्जरी बन चुका है।

बालकनी में गुजरते हैं फुर्सत के पल

बात 36 साल के मोहसिन की जिन्होंने अपनी जिदगी का अधिकतर हिस्सा मजगांव की एक पुरानी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर बने अपने छोटे से फ़्लैट के बरामदे में बिताया। बालकनी में बैठकर कभी चाय पीते तो कभी आसमान या नीचे सड़क की ओर देखते थे तो कभी फोन पर बात करते थे। इनके जीवन में बदलाव तब आया जब इनकी इमारत गिरा दी गई।

नई इमारत में नहीं मिल रही बालकनी

अब वो जहां रह रहे हैं वहां पर बालकनी नहीं है। इतना ही नहीं जो नया फ्लैट उन्हें नई इमारत में मिलेगा उसमें भी बालकनी नहीं होगी। इस मामले पर हैरत जताते हुए कहते हैं कि बालकनी अब एक विलासिता बन गई है। कभी मुंबई के घरों की खूबसरती में चार चांद लगाती बालकनी अब मध्यम वर्गीय इमारतों से लगभग गायब हो गई है।

क्या हुआ बदलाव

ऐसा 2012 में हुए एक नियम बदलाव के कारण हुआ, जिसमें बालकनी को 'फ़्लोर स्पेस इंडेक्स' (FSI) की गणना में शामिल कर लिया गया। इससे यह आधिकारिक तौर पर एक 'चार्ज होने वाला' (भुगतान योग्य) हिस्सा बन गई।

इस वजह से बना नियम

दरअसल, यह बदलाव इसलिए किया गया था ताकि उस धांधली को रोका जा सके, जिसमें घर खरीदार खुली बालकनी को बंद कर (Enclose) कमरा बना लेते थे और बिल्डर्स खरीदारों से इस 'एफएसआई-फ्री' स्पेस के लिए मनमाना पैसा वसूलते थे। लेकिन इस नियम के बाद मुंबई जैसे आसमान छूती रियल एस्टेट कीमतों वाले शहर में बालकनी एक बेहद महंगा अतिरिक्त हिस्सा बनकर रह गई।

आज जहां शहरों में गर्मी बढ़ती ही जा रही है वहां बालकनी में कुछ वक्त सुकून देता है। ये कमरे की गर्मी को कम करता है। कोरोना के वक्त लोगों का बाहर से जुड़ने का यही एक जरिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।