विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ा हादसा, ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर; 5 लोगों की मौत

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:56 AM (IST)

अमरावती में समृद्धि हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

समृद्धि हाईवे पर ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर (AI जेनरेटेड फोटो)

समृद्धि हाईवे पर ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर (AI जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. अमरावती में समृद्धि हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हुआ।

  2. ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत।

  3. हादसे में 21 लोग घायल, वर्धा मेडिकल कॉलेज रेफर।

डिजिटल डेस्क, अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ा हादसा हो गया है। समृद्धि हाईवे पर धामनगांव के पास एक ट्रक ने बोलेरो पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा अमरावती जिले में धामनगांव रेलवे के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल 97 पर रात 12.45 बजे हुआ।

ट्रक ने पिक-अप वैन को मारी टक्कर

अधिकारी ने बताया कि ट्रक ने पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मारी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले धामनगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और बाद में वर्धा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मुंबई तट पर फंसे जहाज पर चोरी का प्रयास पड़ा भारी, जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 चोरों की मौत