विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नासिक टीसीएस मतांतरण मामला: मुख्य आरोपी को शरण दिलाने वाले AIMIM नेता को मिली जमानत

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:12 PM (IST)

AIMIM नेता इम्तियाज जलील को नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और मतांतरण मामले में जमानत मिल गई है। उन पर मुख्य आरोपी निदा खान को फरार रहने के दौरान मदद करने का आरोप था, जिसके लिए एसआईटी ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था।

नासिक टीसीएस मतांतरण मामले में AIMIM नेता को मिली जमानत

नासिक टीसीएस मतांतरण मामले में AIMIM नेता को मिली जमानत

HighLights

  1. AIMIM नेता इम्तियाज जलील को मिली नियमित जमानत।

  2. नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न, मतांतरण मामले से जुड़ा।

  3. मुख्य आरोपी निदा खान की मदद का आरोप।

डिजिटल डेस्क, नासिक। महाराष्ट्र में टीसीएस की नासिक इकाई में यौन उत्पीड़न और मतांतरण के मामले में मुख्य आरोपित की मदद करने वाले एआईएमआइएम नेता इम्तियाज जलील गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें नियमित जमानत दे दी।

शिकायतकर्ताओं में से एक की ओर से पेश वकील ने बताया कि अदालत ने पूर्व लोकसभा सदस्य को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी। नासिक पुलिस के विशेष जांच दल (एसआइटी) ने छह नवंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित खरकर की अदालत में जलील के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था।

जलील पर प्रमुख आरोपित निदा खान के फरार रहने के दौरान उसकी मदद करने का आरोप है।एसआइटी को जलील और उनकी पार्टी के पार्षद मतीन पटेल के बीच संबंध का पता चला था। पटेल को पहले निदा खान को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

टीसीएस की नासिक इकाई की पूर्व कर्मचारी निदा फरार रहने के दौरान मध्य महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ठहरी हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, एसआइटी को जलील और पटेल के बीच फोन पर हुई बातचीत का भी पता चला था।

इसके बाद करीब एक महीने पहले जलील को नोटिस दिया गया। बाद में वह पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुए थे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।