विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत मौत केस फिर गर्माया, बहन ने CBI से निष्पक्ष जांच की मांग की

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 28 Dec 2022 05:05 AM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद कूपर अस्पताल में उनके पोस्टमार्टम के समय मौजूद रहे कर्मचारी रूप ...और पढ़ें

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत मौत केस फिर गर्माया
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत मौत केस फिर गर्माया

मुंबई, एजेंसी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब दो साल पहले सुशांत के मुंबई में उनके आवास पर मृत पाए जाने के बाद अब कूपर अस्पताल की मोर्चरी यूनिट के एक कर्मचारी रूप कुमार शाह ने दावा किया था कि अभिनेता के शरीर पर पाए गए निशानों में ऐसा कोई निशान नहीं था जो आमतौर पर फांसी के मामलों में पाया जाता है। इसलिए अभिनेता की मौत आत्महत्या नहीं लगती है।

बहन ने सीबीआइ से निष्पक्ष जांच की मांग की

इस पर अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि इसमें सच्चाई है तो सीबीआइ से आग्रह है कि वह निष्पक्षता से इसकी जांच करे। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर रूप कुमार को सुरक्षा देने का भी आग्रह किया। बता दें कि अभिनेता का परिवार कहता आया है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है।

बाद कूपर अस्पताल के पूर्व कर्मचारी ने किया था दावा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद कूपर अस्पताल में उनके पोस्टमार्टम के समय मौजूद रहे कर्मचारी रूप कुमार शाह ने दावा किया था कि सुशांत की मौत आत्महत्या से नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। शाह ने यह दावा अस्पताल की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद किया है।

सुशांत के शरीर पर थे चोट के निशान

करीब डेढ़ माह पहले सेवानिवृत्त हुए रूप कुमार शाह ने कहा है कि मैं 13-14 जून, 2020 को कूपर अस्पताल के मुर्दाघर में ही ड्यूटी पर था। बांद्रा स्थित सुशांत सिंह राजपूत के घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए जाने के बाद उनका शव इसी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। रूप कुमार का दावा है कि जब सुशांत का शव अस्पताल में लाया गया, तो उनके शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर सुन्न था। पोस्टमार्टम के समय मैं पूरे समय वहीं पर था। मैंने डॉक्टर्स से कहा था कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। इनकी हत्या हुई है। लेकिन डॉक्टर्स ने ध्यान नहीं दिया।

Sushant Singh Rajput: 'सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या', कूपर अस्पताल के पूर्व कर्मचारी का दावा