विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी रात को सैफ अली खान पर हमला...सिर्फ चोरी की नीयत या कोई साजिश? अब तक अनसुलझे हैं कई सवाल

Published: Fri, 17 Jan 2025 08:42 AM (IST)

सैफ अली खान पर गुरुवार की देर रात चाकू से हमला कर दिया गया। ये हमला उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट ...और पढ़ें

डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद सैफ को खतरे से बाहर बताया है (फोटो: जागरण)
डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद सैफ को खतरे से बाहर बताया है (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. लीलावती अस्पताल में हुआ सैफ का इलाज
  2. रीढ़ की हड्डी में फंसा था चाकू का टुकड़ा
  3. डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट गुरुवार देर रात हुई घटना की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया गया। चाकू का एक टुकड़ा उनकी रीढ़ की हड्डी के पास फंस गया था।

हमले के तुरंत बाद उन्हें ऑटो रिक्शा में बैठाकर लीलावती अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद सैफ को खतरे से बाहर बताया है। जेह की केयरटेकर इलियामा फिलिप ने कहा कि हमलावर ने 1 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।

बांद्रा में है सैफ का अपार्टमेंट

आपको बता दें कि सैफ अपनी पत्नी करीना और दो बच्चों तैमूर व जेह के साथ मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा के 12 मंजिला अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके साथ 5 घरेलू सहायक भी रहते हैं। पुलिस का कहना है कि हमलावर के जबरन घर में घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं।

सैफ के घर में घुसा हमलावर

(फोटो: पीटीआई)

हालांकि उनका मानना है कि शायद रात का फायदा उठाकर वह अंदर दाखिल हो गया हो। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हमलावर की तस्वीर कैद हुई है, जिसमें वह पीठ पर बैग टांगे और गमछा लटकाए सीढ़ियों से उतर रहा है।

लेकिन अब भी कई ऐसे अनसुलझे सवाल है, जिनका जवाब नहीं मिल पाया है...

1. हमलावार सैफ के बच्चों के कमरे तक कैसे पहुंचा?

ये कहा जा रहा है कि हमलावर ने फायर एग्जिट का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन फिर भी ये सवाल उठ रहा है कि आखिर हमलावर को घर की स्थिति के बारे में कैसे पता था? वह बच्चों के कमरे तक कैसे पहु्ंच गया?

2. वॉचमैन ने क्यों नहीं देखा?

जब हमलावर सोसाइटी की बिल्डिंग में दाखिल हो रहा था, तो वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उसे कैसे नहीं देखा? क्या कोई भी अनजान व्यक्ति इतनी आसानी से बिल्डिंग में घुस सकता है? क्या यह किसी लापरवाही का नतीजा है या हमलावर ने सर्विलांस सिस्टम में कोई लूपहोल खोज लिया था?

सैफ अली खान पर हुआ हमला

(फोटो: रॉयटर्स)

3. क्या इसमें कोई अंदर का व्यक्ति शामिल था?

सैफ की बिल्डिंग के रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसके लिए कई मजदूर लगाए गए हैं। पुलिस को सैफ के स्टाफ और मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस काम में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसके पास बिल्डिंग का रेगुलर एक्सेस था।

4. बिल्डिंग का लेआउट जानता था हमलावर?

हमलावर आसानी ने बिल्डिंग परिसर में दाखिल हुआ और सीधे सैफ के घर पहुंच गया। किसी भी नये व्यक्ति के लिए ऐसा करना नामुमकिन है। क्या उसे बिल्डिंग का ले-आउट पहले से पता था?

5. सीसीटीवी में क्यों नहीं दिखा?

सबसे ताज्जुब की बात ये है कि एक सीसीटीवी फुटेज के अलावा हमलावर किसी अन्य में नहीं दिखाई दिया। जबकि एंट्रेस पर भी सीसीटीवी लगा हुआ है। इस बात की भी जांच की जा रही कि आखिर वह घर के अंदर तक पहुंचने के बावजूद कैमरे में क्यों नहीं दिखाई दिया।

सैफ पर चाकू से हमला

(फोटो: पीटीआई)

पुलिस कर रही पूछताछ

  • पुलिस सैफ के अपार्टमेंट की छत पर फ्लोरिंग का काम कर रहे दो लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि हमलावर को बिल्डिंग के बारे में अच्छे से पता था। उसने 11वें फ्लोर पर स्थित सैफ के घर तक जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया।
  • हमलावर केवल एक बार छठे फ्लोर की सीढ़ियों पर दिखाई दिया है। वह मेन एंट्रेंस के सीसीटीवी में भी कैप्चर नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसने ग्राउंड फ्लोर तक पहुंचने के लिए शाफ्ट का इस्तेमाल किया होगा और पीछे के रास्ते से भाग गया होगा, जहां सीसीटीवी नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें: 'कोई आवाज नहीं और कोई बाहर भी नहीं जाएगा', मुख्य गवाह ने बताई सैफ अली खान पर हमले की पूरी कहानी