विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे और मेरे परिवार को मानसिक प्रताड़ित किया', अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:44 AM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

अभिजीत दीपके। (फाइल फोटो।)

अभिजीत दीपके। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।

  2. दिल्ली में विमान से उतरते ही हिरासत में लेने का दावा किया।

  3. दादी के निधन की सूचना देने के तरीके पर भी सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने मुझे और मेरे परिवार को मानसिक प्रताड़ना दी।

उन्होंने मीडिया को बताया कि दिल्ली में विमान से उतरते ही मुझे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने माता-पिता या वकीलों को मेरे ठिकाने के बारे में सूचित नहीं किया। वह विगत दिनों अपनी दादी के निधन के बाद सोमवार को हिंगोली के संटुक पिंपरी में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं पीएम नरेन्द्र मोदी की तानाशाही खत्म होने तक आंदोलन जारी रखूंगा।

दीपके ने दिल्ली पुलिस पर क्या आरोप लगाया?

दीपके ने कहा कि मुझे अपने उस चचेरे भाई का नंबर भी नहीं लेने दिया गया, जो दिवंगत दादी के साथ रहता था। इसके लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस की आलोचना की। दीपके ने कहा कि यदि पुलिस ने मुझे दादी की मौत के बारे में बताया था तो वह सुबह मेरे पास गिरफ्तारी के कागज लेकर क्यों आई।

'कैमरों के साथ ड्रामा करने आई'

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने मुझसे माता-पिता से बात करने को कहा, लेकिन मैंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने चचेरे भाई को फोन करने के लिए कहा जो मेरी दादी के साथ था। लेकिन दिल्ली पुलिस ने मुझे फोन से उसका नंबर भी नहीं निकालने दिया। पुलिस दादी की मौत की खबर देने के लिए तीन-चार कैमरों के साथ ड्रामा करने आई थी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए 10 हजार से ज्यादा लोग', अभिजीत दीपके का दावा