Pune Mumbai highway Bus Accident: पुणे-मुंबई हाइवे पर बस हादसा, चार की मौत; 30 घायल
Pune Mumbai highway Bus Accident पुणे-मुंबई हाइवे पर बस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गये हादसा उस समय हुआ जब अनियंत्रित बस गहरे गड्ढे में जा गिरी।
मुंबई, एएनआइ। Pune Mumbai highway Bus Accident पुणे-मुंबई हाइवे पर सोमवार सुबह 5 बजे भोर घाट के पास एक अनियंत्रित बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार यात्रियों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। ये बस सतारा से मुंबई जा रही थी इसमें 47 यात्री सवार थे। इसमें सवार यात्री सतारा से दिवाली की छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चालक का बस से नियंत्रण खोते ही बस 60 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए उरसे, तेलेगांव, पनवेल और निगड़ी स्थित अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।
इस हादसे में मरने वालों में एक दो वर्ष का बच्चा भी शामिल है। हादसे के तुरंत बाद ही वहां चीख पुकार का माहौल हो गया, घटना के तुरंत बाद वहां पास ही में मौजूद महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम के बचाव दल फरिश्ता बनकर सामने आया और हाइवे पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकाला। वहां मौजूद पुलिसकर्मी अभी भी यात्रियों की मदद करने में जुटे हुए हैं।
Mumbai Airport Shut down: जानिए, मार्च तक क्यों आंशिक रूप से बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट का मेन रनवे