विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Road Accident: पालघर में गुजरात जा रही कार की ट्रक से हुई भीषण टक्कर, नवजात समेत 3 की मौत; अन्य 4 घायल

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 08 Jan 2023 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jan 2023 06:11 PM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नवजात समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य ...और पढ़ें

पालघर में गुजरात जा रही कार की ट्रक से हुई भीषण टक्कर, नवजात समेत 3 की मौत
पालघर में गुजरात जा रही कार की ट्रक से हुई भीषण टक्कर, नवजात समेत 3 की मौत

पालघर, पीटीआई। Palghar Road Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में नवजात समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। बता दें कि पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक कार पीछे से ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में नवजात समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज नहीं किया है।

कार में सवार थे एक परिवार के 7 सदस्य

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कासा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मंदिर के पास सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर उस वक्त भीषण हादसा हुआ जब एक परिवार के सात सदस्य कार में सवार होकर मुंबई से गुजरात के भिलाड़ की ओर जा रहे थे।

पालघर पुलिस प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने बताया कि मृतकों की पहचान नरोत्तम राठौड़ (65), उनके पुत्र केतन राठौड़ (32) और एक वर्षीय आरवी राठौड़ के रूप में हुई है। घायलों में कार चला रहे दीपेश राठौड़ (35), तेजल राठौड़ (32), मधु राठौड़ (58) और ढाई साल की बच्ची स्नेहल राठौड़ शामिल है।

भिलाई में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पति-पत्‍नी को मारी टक्‍कर, 300 मीटर तक घसीटा

अभी तक दर्ज नहीं हुआ कोई मामला

सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सड़क हादसे को लेकर अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि पुलिस ने घायलों की चिकित्सकीय स्थिति की वजह से उनके बयान दर्ज नहीं किए हैं।

Fact Check : दीपिका पादुकोण की तीन साल पुरानी तस्वीर को फिल्म पठान के विवाद से जोड़कर किया जा रहा वायरल

Fact Check: कोलकाता के वीडियो को हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण का बताकर किया जा रहा है वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।