विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palghar: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 19 साल का आरोपी हुआ गिरफ्तार

By Versha SinghEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2022 02:10 PM (IST)

महाराष्ट्र में हैवानियत का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 19 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

5 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 19 साल का आरोपी हुआ गिरफ्तार
5 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 19 साल का आरोपी हुआ गिरफ्तार

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में हैवानियत का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 19 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बता दें कि पालघर में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 19 साल के शाहनवाज शाह को गिरफ्तार किया है। जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तो उसने उसे चॉकलेट का लालच दिया था और लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक  बोईसर थाने के अधिकारी ने कहा कि वंजरवाड़ा का रहने वाला आरोपी रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जब बच्ची ने घटना के बारे में अपने माता पिता को बताया तो उसके माता-पिता ने बोइसर पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने कहा, बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। लड़के के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उनकी शिकायत के आधार पर, आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश जाने की योजना बना रहा था, लेकिन भागने से पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।