Maharashtra Coronavirus Updates: 18 नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, 320 हुई संक्रमितों की संख्या
Maharashtra Coronavirus Updates मुंबई और पुणे मेें 18 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद यहांं संक्रमितों की संख्या 320 हो गई है
मुंबई, एएनआइ। मुंबई में बुधवार को 16 और पुणे में दो नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 320 तक पहुंच गयी है। बता दें कि लॉकडाउन के बावजूद मुंबई के दादर में बुधवार सुबह सब्जी बाजार में भारी भीड़ देखी गई।
लॉकडाउन के बीच दादर के सब्जी बाजार में भारी भीड़ देखी गई।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में मंगलवार को पांच नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले सामने आये थे, जिनमें एक व्यक्ति मुंबई, 2 पुणे और 2 बुलढाणा का था। राज्य में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 225 थी। हालांकि कोरोना के चलते राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही के बीच लोगों के पास और पहचान पत्र चेक कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक कार्यो की अनुमति ही दी गयी है। दादर के क्रांति सिंह नानापति मंडी में लोग फल और सब्जियों की खरीद के लिए पहुंच रहे हैं।
बता दें की बीते सोमवार को भी महाराष्ट्र में 12 नये कोरोना पॉजिटिव मामले पाये गये थे। जिनमें पांच मरीज पुणे, तीन मुंबई, दो नागपुर, एक नासिक व एक कोल्हापुर का था। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 215 थी जो बुधवार को बढकर 320 हो गयी है।
Coronavirus Lockdown Effect : कैंसर की दवाएं खत्म, शुगर व हार्ट की दवाओं पर भी आया संकट
रविवार की बात की जाये तो राज्य में सात नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये थे, जिनमें चार मरीज मुंबई, एक पुणे, एक नागपुर और एक सांगली का था। तब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 193 जो लगातार बढती ही जा रही है। हालांकि पुणे में पांच रोगियों के ठीक होने की भी सूचना थी जिन्हें अस्पताल से छुटटी देने की बात भी कही गयी थी। महाराष्ट में शनिवार को पांच कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी और शनिवार को ये आंकडा 159 था।