Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 12248 नए मामले, 390 मौतें
Coronavirus स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 515332 हो गए हैं जिनमें 351710 रिकवर और 17757 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 145558 हैं।
मुंबई, एएनआइ। Maharashtra Coronavirus Update: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 12248 नए मामले सामने आए और 390 मौतें दर्ज की गईं। 13,348 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कुल मामले बढ़कर 5,15,332 हो गए हैं, जिनमें 3,51,710 रिकवर और 17,757 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,45,558 हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को 12,822 नए मामले सामने आने से अब तक राज्य में संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,03,084 हो गया है। 275 और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 17,367 हो गई है। हालांकि इस दौरान 11,082 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। राज्य में इस समय 1,47,048 मामले सक्रिय हैं जबकि 3,38,362 लोग अब तक इस बीमारी को मात दे चुके हैं।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10,483 नये केस दर्ज किए गए और 300 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4,90,262 तक पहुंच चुका है, जिनमें से 1,45,582 मरीज सक्रिय हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 3,27,281 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर जा चुके हैं और कुल 17,092 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 11,514 नए मरीजों की पहचान हुई थी और 316 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई थी।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,79,779 तक पहुंच गयी थी। 1,46,305 मरीज सक्रिय बताए गए थे और 3,16,375 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेजा गया था। इस महामारी के कारण राज्य में वीरवार तक 16,792 लोगों की जान जा चुकी थी। पुणे शहर में वीरवार को 1,440 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए और 27 संक्रमितों की मौत हुई। जिले में वीरवार तक कुल 1,456 संक्रमितों की इस महामारी से मौत हो चुकी थी और 1,196 रोगियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।