राज की मीटिंग में सलमान-आमिर सहित कई सितारे पहुंचे
मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बांद्रा (प.) स्थित रंगशारदा सभागृह में मुंबई के विकास योजना (डीपी प
मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बांद्रा (प.) स्थित रंगशारदा सभागृह में मुंबई के विकास योजना (डीपी प्लान) पर शनिवार को परिचर्चा का आयोजन किया। जिसमें अभिनेता आमिर खान, सलमान खान, महेश मांजरेकर, गीतकार जावेद अख्तर, रितेश देशमुख, पटकथा लेखक सलीम खान सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस परिचर्चा में ख़ासकर सलमान और आमिर ने मुंबई को बेहतर शहर बनाने के लिए अपने आईडियाज़ शेयर किए।
राज ठाकरे ने 'अपनी मुंबई, क्या है उसके नसीब में?' इस नाम से आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि आरे कॉलोनी के कई पेड़ों को काट कर वहां मेट्रो-3 के लिए कारशेड बनाने के अच्छा है कि बीपीटी की जमीन पर कारशेड का निर्माण किया जाये।
उन्होंने बताया कि असल में सरकार आरे कॉलोनी के जंगल को 'इको सेन्सीटीव जोन' घोषित करने वाली थी, मगर प्रस्तावित डीपी प्लान में उसे हरे पट्टे से ही गायब कर दिया गया है।