महाराष्ट्र में चलेगा मोदी का जादू
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मोदी का जादू जमकर चल सकता है। एक सर्वे के मुताबिक बीजेपी-शिवसेना गठबंधन से महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है।
सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी जिसे अकेले 122 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, शिवसेना और आरपीआई के साथ गठबंधन में उसे 288 में से 210 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस-राकांपा के गठबंधन को 55 सीटें मिल सकती हैं।
सर्वे के मतुबाकि प्रदेश में भले ही बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही हो लेकिन, सर्वे में सीएम पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार पृथ्वीराज चव्हाण ही हैं।
चव्हाण को 21 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। वहीं, उद्धव ठाकरे सीएम पद के लिए दूसरी पसंद हैं। इन्हें 18 फीसदी लोगों ने अपना मत दिया है। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नवीस तीसरी पसंद हैं। इन्हें 16 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे को चौथा और अजित पवार को पांचवा स्थान दिया गया है।