विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli Video: उज्जैन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब महाकाल के द्वार, भस्म आरती में भी लिया भाग

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 04 Mar 2023 07:59 AM (IST)

Virat Anushka Video ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में तीसरे टेस्ट जीतते ही भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का टिकट ...और पढ़ें

Virat Anushka Video विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ
Virat Anushka Video विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ

उज्जैन, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपना तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद अब अहमदाबाद में जीत पाना चाहेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में सीधा पहुंचने की राह को तो झटका लगा है, लेकिन तीसरे टेस्ट जीतते ही फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। इस बीच दूसरा मैच हारने के बाद अपनी फॉर्म से जूझ रहे पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया।

गर्भगृह के भी किए दर्शन

महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद विराट और अनुष्का ने गर्भगृह के भी दर्शन किए। दोनों भक्ति में लीन दिखे और लोगों संग आरती में बैठे। इस दौरान आरती के बीच विराट को अनुष्का कुछ समझाती भी दिखीं। वीडियो के सामने आने पर देखा गया कि जैसे अनुष्का उन्हें भस्म आरती के बारे में बता रही हों।

कई मंदिर और आश्रम में गए दोनों

हाल ही में विराट और अनुष्का को कई मंदिरों और आश्रम में जाते हुए देखा गया है। नए साल की शुरुआत में भी दोनों ने वृंदावन में दो दिन बिताए थे। दोनों को बाबा नीम करौली के आश्रम में भी देखा गया था। आनंदमई आश्रम जाकर दोनों ने कई संतों से भी मुकालात की थी।