विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Mahakal Video: महाकाल के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, शिखर धवन और साइना नेहवाल, भस्मारती में लिया हिस्सा

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 09 Sep 2023 09:55 AM (IST)

Ujjain Mahakal Video फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार क्रिकेटर शिखर धवन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज महाकाल मंदिर में ...और पढ़ें

Ujjain Mahakal Video महाकाल मंदिर में अक्षय कुमार, शिखर और साइना ने किए दर्शन।
Ujjain Mahakal Video महाकाल मंदिर में अक्षय कुमार, शिखर और साइना ने किए दर्शन।

उज्जैन, जेएनएन। Ujjain Mahakal Video एक साथ तीन सेलिब्रिटी आज महाकाल के दरबार पहुंचे हैं। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखर धवन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भस्मारती में हिस्सा लिया। महाकाल मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार के साथ बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका भी थे। 

भारत की तरक्की की प्रार्थना की

मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने देश की तरक्की की कामना की है। दूसरी ओर जब क्रिकेटर शिखर धवन से विश्व कप के बारे में पूछा गया तो अक्षय ने बीच में ही कहा कि ये बहुत छोटी चीज है। हम तो यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तो देश की तरक्की मांगी जाती है।

बता दें कि हाल में रिलीज हुई फिल्म ओ माय गाड-2 की शूटिंग के लिए अक्षय उज्जैन के महाकाल मंदिर में आए थे। यहीं कुछ देर के लिए शूटिंग हुई थी। तब भी अक्षय ने बाबा महाकाल की पूजा की थी। उन्होंने फिर से उज्जैन आने का वादा किया था।

धोती-कुरते में दिखे अक्षय

अक्षय शनिवार देर रात दो बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां वो धोती-कुरते में दिखे और भस्म आरती दर्शन किए। आरती के दौरान अक्षय भक्ति में डूबे दिखे। उन्होंने आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता के लिए प्रार्थना भी की। उनके साथ शिखर धवन भी बैठे थे। पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय को महाकाल मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी किए महाकाल के दर्शन

भस्म आरती के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। साइना के साथ उनके माता-पिता भी थे।