विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Fire News: उज्जैन हादसे में 14 घायल, छह लोग इंदौर रैफर; भस्म आरती के दौरान कैसे लगी आग; पढ़ें INSIDE STORY

Published: Mon, 25 Mar 2024 09:00 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2024 09:50 PM (IST)

Ujjain Fire News घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डाक्टर मौके पर ...और पढ़ें

Ujjain Fire News: उज्जैन हादसे में छह लोग इंदौर रैफर, भस्म आरती के दौरान कैसे लगी आग; पढ़ें INSIDE STORY
Ujjain Fire News: उज्जैन हादसे में छह लोग इंदौर रैफर, भस्म आरती के दौरान कैसे लगी आग; पढ़ें INSIDE STORY

HighLights

  1. महाकाल मंदिर में भभकी आग, पुजारी, सेवकों सहित 14 झुलसे
  2. भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाते समय हादसा
  3. मुख्यमंत्री यादव और केलाश विजयवर्गीय घायलों से मिलने पहुंचे

जेएनएन, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आग भभक गई। इससे पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 14 लोग झुलस गए। घटना से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से छह लोगों को इंदौर रैफर किया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। इधर घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

महाकाल मंदिर में रोज की तरह सोमवार तड़के भस्म आरती हो रही थी। होली के कारण श्रृंगार के बाद गर्भगृह और उसके ठीक बाहर गुलाल उड़ाया जा रहा था। इस दौरान आग भभकी। बताया जा रहा है कि स्प्रे से गुलाल उड़ाया जा रहा था। गुलाल में केमिकल होने के कारण आग भभकी।

इधर गर्भगृह की दीवार को गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स, कपड़े भी लगाए गए थे। इससे आग और तेजी से फैली। अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया। घटना में सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक झुलसे हैं।

डॉक्टर के देरी से पहुंचने पर पुजारी नाराज

घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डाक्टर मौके पर नहीं थे। डॉक्टरों के देरी से आने पर पुजारी नाराज हुए। ताबड़तोड़ अधिकारियों को फोन किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बाद में छह पुजारियों को इंदौर अरबिंदो अस्पताल रैफर किया गया।

सीएम ने दुख जताया, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी झुलसे लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। इधर मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया। सीएम घायलों से मिलले पहले इंदौर और फिर उज्जैन आएंगे।

अभी तक ये कारण सामने आया

प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण स्प्रे से गुलाल उड़ाना सामने आया है। स्प्रे से उड़े गुलाल में केमिकल था, जो कपूर के संपर्क में आया। इसके बाद आग भभकी। गर्भगृह में चांदी को कपड़े, फ्लैक्स से ढंका गया था। इस कारण आग तेजी से फैली और इससे गर्भगृह में मौजूद पुजारी और सेवक आदि झुलस गए।

दो हजार से अधिक लोग थे

भस्म आरती दर्शन के लिए नंदीहाल, गणेश और कार्तिकेय मंडपम् में दो हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगने पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी। कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पाया। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।

यह भी पढ़ें: Ujjain Fire Incident: 'ये दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक', उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग की घटना पर PM मोदी ने जताया दुख