Move to Jagran APP

एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर, संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में घर में घुसकर किशोरी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गया। बताया गया कि दुआरी का रहने वाला आदर्श पांडेय स्कूटी से चाणक्यपुरी पहुंच कर एक घर में जाकर घुसा। जहां मौजूद किशोरी से उसने बहस की और गोली मार दी।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Tue, 11 Jun 2024 06:00 AM (IST)
एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर, संजय गांधी अस्पताल में भर्ती
किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है- पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जेएनएन, रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में घर में घुसकर किशोरी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गया। बताया गया कि सोमवार शाम पांच बजे दुआरी का रहने वाला आदर्श पांडेय (24) स्कूटी से चाणक्यपुरी पहुंच कर एक घर में जाकर घुसा। जहां मौजूद किशोरी से उसने बहस की और गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी ​हालत गंभीर बनी हुई है। गोली किशोरी के कंधे पर लगी है। पूरा मामला एक तरफा प्यार का है। जिस स्कूटी से आरोपित मौके पर पहुंचा था वह उसे छोड़कर फरार हो गया था। घटना के तुरंत बाद एक अन्य किशोरी मौके पर पहुंची और स्कूटी लेकर वह भी फरार हो गई है।

किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है- पुलिस

रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने कहा कि अज्ञात युवक ने एक किशोरी को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के विरुद्ध 307 का मामला पंजीकृत कर उसे की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में मिली भगवान ब्रह्मा की परिवार सहित प्रतिमा, सात नए अवेशष भी आए सामने