विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उसने मुझे गलत तरीके से छुआ...' MP के रतलाम में UKG की बच्ची से यौन शोषण, स्कूल चौकीदार के 16 साल के बेटे पर आरोप

Published: Mon, 30 Sep 2024 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2024 09:23 AM (IST)

Ratlam UKG girl News रतलाम में एक निजी स्कूल में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न ...और पढ़ें

MP के Ratlam में 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़।
MP के Ratlam में 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़।

HighLights

  1. 5 वर्षीय बच्ची ने मां को 'बुरे स्पर्श' के बारे में बताया।
  2. स्कूल के चौकीदार का नाबालिग बेटा हिरासत में लिया गया।

जेएनएन, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक निजी स्कूल में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप में पुलिस ने एक 16 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया है। अधिकारी ने बताया कि घटना तब प्रकाश में आई जब बच्ची ने अपनी मां को लड़के द्वारा 'बुरे स्पर्श' के बारे में बताया।

चौकीदार का बेटा है आरोपी छात्र

आरोपी निजी स्कूल के चौकीदार का बेटा है, जहां पीड़िता यूकेजी (अपर किंडरगार्टन) की छात्रा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने बताया कि यह घटना कथित तौर पर स्कूल भवन की तीसरी मंजिल पर चौकीदार के कमरे में हुई और 27 सितंबर की रात को बच्ची ने अपनी मां को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे केवल भूतल पर लगे हैं, ऊपरी मंजिलों पर नहीं।

मां की शिकायत के बाद हिरासत में आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी उसी स्कूल की दूसरी शाखा में 10वीं कक्षा का छात्र है। लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी का स्कूल में यौन उत्पीड़न किया गया था, जहां वह यूकेजी की छात्रा है। आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि लड़के पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65-ii (जो कोई भी बारह वर्ष से कम उम्र की महिला के साथ बलात्कार करता है) और 75 (शारीरिक संपर्क और अवांछित और स्पष्ट यौन प्रस्ताव) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जीतू पटवारी ने जताया दुख

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने दुख व्यक्त किया और भाजपा सरकार पर बेटियों की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने रविवार को एक्स पर कहा, "रतलाम में 5 साल की बच्ची के साथ हुई दुखद घटना की खबर ने मुझे बहुत परेशान कर दिया है। मध्य प्रदेश में हमारी बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं हर दिन होती हैं। मैं बहुत दुखी हूं।  उन्होंने कहा, "सिर्फ सोशल मीडिया पर सरकार से मदद मांगने से बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा। अब कांग्रेस पार्टी सड़कों पर यह लड़ाई लड़ेगी।"

(नोट- एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।