Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर BJP नेता ने महिला को कार से उतारा, ट्रैफिक के बीच ही बनाए यौन संबंध; वीडियो वायरल

    Updated: Fri, 23 May 2025 06:25 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना के बाद भाजपा में हलचल मच गई है। पुलिस ने भानपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में धाकड़ और महिला आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

    Hero Image
    भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर महिला के साथ यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है।

    जेएनएन, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर एक महिला के साथ यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक्‍सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। उसके बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है। इधर, भाजपा संगठन ने चुप्‍पी साध ली है। ज्‍यादा हो हल्‍ला होने पर भानपुरा थाने पर मामला भी दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाईवे पर बना रहे थे यौन संबंध

    जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बिना कपड़ों के उनके साथ दिख रही है। पूरा मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।

    धाकड़ व महिला सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते दिखते हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के ही नाम पर दर्ज है।

    पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं: भाजपा जिलाध्यक्ष

    धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित होकर वर्तमान में मंदसौर जिपं सदस्य हैं। भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि ऐसे काम करने वालों की पार्टी को जरुरत नहीं है। इस मामले की सत्यता भी पता कर रहे हैं।

    रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने कहा, "इंटरनेट मी‍डिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच करने पर यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के भानपुरा थाना क्षेत्र में बना हुआ है। वीडियो के संबंध में भानपुरा थाने पर पर भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 296,285,3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।"

    यह भी पढ़ें: MP News: शाजापुर में बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से गई जान