विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Board Exam 2024: 29 हजार विद्यार्थी देंगे बोर्ड इम्तिहान, पुलिस सुरक्षा के बीच होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sun, 28 Jan 2024 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2024 04:39 AM (IST)

इस बार मध्य प्रदेश माशिमं की बोर्ड परीक्षाएं भी एक माह जल्दी हो रही हैं। इसके पीछे का करण गर्मियों ...और पढ़ें

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा पांच फरवरी से व छह फरवरी से होंगी शुरू (फाइल फोटो)
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा पांच फरवरी से व छह फरवरी से होंगी शुरू (फाइल फोटो)

जेएनएन, मंदसौर। MP Board Exam 2024: इस बार गर्मियों में होने वाले लोकसभा चुनाव का असर यह हो रहा है कि मध्य प्रदेश माशिमं की बोर्ड परीक्षाएं भी एक माह जल्दी हो रही हैं।

इससे विद्यार्थियों को भी कम समय मिला हैं तो कई जगह कोर्स भी पूरा नहीं हुआ हैं। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक सप्ताह ही बचा हैं। पांच फरवरी से कक्षा 10 वीं एवं छह फरवरी से कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रारंभ हो रही।

जिले में बनाए गए 70 परीक्षा केंद्र

दोनों परीक्षाओं में जिले से कुल 29 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है। जिले में 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें आठ अतिसंवेदनशील एवं दो को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एक चार की गार्ड तैनात करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को लिखा है। इसके अलावा प्रत्येक 20 परीक्षार्थियों पर एक परीक्षक की डयूटी रहेगी।

पहला पेपर होगा हिंदी का 

बोर्ड परीक्षाओं की तिथि नजदीक आ गई हैं और विद्यार्थी के साथ ही शिक्षा विभाग भी तैयारी में जुटा हुआ हैं। पांच फरवरी से 10 वीं एवं छह फरवरी से 12 वीं की परीक्षाएं प्रारंभ होगी। दोनों ही कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा।

दोनों कक्षाओं से जिले भर के 29 हजार 758 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें 12 वीं की परीक्षा में 11 हजार 762 एवं 10 वीं की परीक्षा में 17 हजार 996 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

परीक्षा के संबध में चल रही हैं तैयारी

परीक्षा आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षा में डयूटी एवं बैठक व्यवस्था के संबंध में तैयारी चल रही है। बाक्स सभी केंद्राध्यक्ष को सौंप दी जिम्मेदारी कक्षा 10 वीं व 12 वीं की परीक्षाएं हमेशा मार्च के पहले सप्ताह में प्रारंभ होती है।

इस बार करीब 25 दिन पहले परीक्षा प्रारंभ हो रही हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस तथा आब्जर्वर तैनात रहेंगे। वहीं सामान्य केंद्रों पर भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रहेगी।

नकल प्रकरणों का विशेष दल करेगा भ्रमण

नकल प्रकरणों के लिए विशेष दल भी केंद्रों पर भ्रमण करेगा। परीक्षा आयोजन के लिए केंद्राध्यक्ष भी बनाए गए है। बाक्स परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है इससे विद्यार्थियों की चिंता बढ़ती जा रही है।

विद्यार्थी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। स्कूलों में विशेष कक्षाएं और रिविजन चल रहा है तथा कोचिंग सेंटरों पर भी भीड़ लग रही है। विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों के लिए कई स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं भी लग रही हैं ताकि पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थी तैयारी कर परीक्षा उत्तीर्ण कर सके।

साल 2015-16 में टॉप पर था जिला

बाक्स वर्ष 2015-16 टॉप पर रहा था जिला, इस वर्ष भी उम्मीद वर्ष 2015-16 की बोर्ड परीक्षा में मंदसौर जिले का 12 वीं और 10 वीं का परिणाम पूरे प्रदेश में अव्वल रहा था।

इसके बाद कभी भी जिला टॉप पर नहीं पहुंच सका। इस साल उम्मीद की जा रही है कि विद्यार्थियों की मेहनत से जिला प्रदेश में स्थान पाएगा। सभी स्कूल अपना रिजल्ट बेहतर बनाने के लिए बच्चों को परीक्षा की तैयारी करवाने में जुटे हुए हैं। स्कूलों को अपने अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है।

एक नजर जिले पर कुल परीक्षा केंद्र -70, संवेदनशील परीक्षा केंद्र - 02, अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र - 08 परीक्षार्थी कक्षा 10 वीं -कुल 17996 (नियमित 15789, स्वाध्यायी 2207), परीक्षार्थी कक्षा 12 वीं -कुल 11762 (नियमित 9807, स्वाध्यायी 1955)।

तैयारी चल रही है

इस वर्ष कक्षा 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं में 29 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगें। 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 8 केंद्र संवेदनशील व 2 अतिसंवेदनशील रहेंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष बनाए गए है। इसके साथ ही सभी तैयारियां की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।