विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दहेज का लोभी है वो', MP में शराबी पति ने गर्म चाकू से पत्नी को जगह-जगह गोदा, महिला ने सुनाई खौफनाक दास्तां

Published: Wed, 27 Aug 2025 12:42 PM (IST)

परिजनों ने पीड़िता को खरगोन के मेनगांव थाने में ले जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को उपचार के ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में दहेज के केस ने चौंकाया।
मध्य प्रदेश में दहेज के केस ने चौंकाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से दहेज से संबंधित घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें रविवार को खरगोन जिले में एक 23 वर्षीय महिला को उसके शराबी पति ने गर्म चाकू से दाग दिया और उसे प्रताड़ित किया।

घरेलू हिंसा के मामले में खुशबू पिपलिया के पूरे शरीर पर जलने के निशान साफ देखे जा सकते हैं। महिला ने बताया कि पहले तो उसके पति दिलीप पिपलिया ने गैस चूल्हे पर चाकू गर्म करके पूरे शरीर पर दाग दिए और इससे भी मन नहीं भरा तो तब तक पीटता रहा, जब तक कि कोई बचाने नहीं आया।

भाई ने आकर बचाई बहन की जान

महिला को उसके परिवार वालों ने समय रहते बचा लिया। जब उसे पता चला कि उसकी बहन पर अत्याचार हो रहा है, तो उसका भाई दौड़कर उसके घर पहुंचा और उसे बचाया। फिर उसे अस्पताल ले गया। उसका इलाज चल रहा है।

दहेज के लिए करता था मारपीट

रविवार रात पत्रकारों से बात करते हुए, महिला ने अपने पति पर मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाया। दोनों के रिश्ते में हमेशा कलह रहती थी। उसने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे पसंद नहीं करता था। महिला के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनका दामाद दहेज के लिए उनकी बेटी को पीटता था।

यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: मायके में रह रही निक्की की भाभी का बड़ा आरोप, कहा- दहेज से लिए प्रताड़ित करने पर छोड़ा ससुराल