विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुश्मन के ठिकानों पर और दूर तक बरसेगी स्वदेशी 'धनुष' तोप, अपग्रेड वर्जन ने 46 किमी दूर स्थित लक्ष्य को बनाया सटीक निशाना

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:03 PM (IST)

जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में निर्मित स्वदेशी धनुष तोप के अपग्रेडेड वर्जन ने परीक्षण में 46 किमी दूर लक्ष्य ...और पढ़ें

स्वदेशी धनुष तोप का अपग्रेडेड वर्जन

स्वदेशी धनुष तोप का अपग्रेडेड वर्जन 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) जबलपुर में निर्मित धनुष तोप के अपग्रेड वर्जन ने परीक्षण के दौरान अपनी मारक क्षमता, सटीकता और फायर पावर का दम दिखाया है। फैक्ट्री के लांग प्रूफ रेंज (एलपीआर) में हुए सफल परीक्षण में तोप ने निर्धारित मानकों पर खरी उतरते हुए 46 किमी दूर स्थित लक्ष्य को सटीक निशाना बनाया।

इस सफलता के बाद अब 30 धनुष तोपों की खेप जल्द भारतीय सेना को सौंपी जाएगी।

धनुष की क्षमता परखने के लिए परीक्षण एलपीआर के साथ ओडिशा के बालासोर में किया गया है।बता दें कि जीसीएफ के इंजीनियरों ने बोफोर्स की 155 एमएम/39 कैलिबर तोप को अपग्रेड कर इस धनुष तोप को 155 एमएम/45 कैलिबर में बनाया है।

जीसीएफ के महाप्रबंधक राहुल चौधरी ने बताया कि धनुष तोप बोफोर्स का ऐसा अपग्रेड वर्जन है, जो पूरी तरह से स्वदेशी है। पहले धनुष में इस्तेमाल होने वाली सबसे अहम इलेक्ट्रानिक चिप इजरायल से मंगाई जाती थी, लेकिन यह चिप अब भारत में ही बन रही है। इससे न सिर्फ तोप की लागत कम हुई है, बल्कि तोप पूरी तरह से स्वदेशी निर्मित हो गई है।

वहीं, अपग्रेड तोप की रेंज बोफोर्स से करीब 10 किलोमीटर ज्यादा हो गई। मारक क्षमता में इजाफा किए जाने से अब यह 46 किलोमीटर तक लक्ष्य भेद सकती है। इसमें आटोमैटिक लोडिंग, एडवांस्ड फायर कंट्रोल सिस्टम, जीपीएस आधारित नेविगेशन और दिन-रात निशाना लगाने की क्षमता जोड़ी गई।

वहीं, जीसीएफ में धनुष के साथ 20 लाइट फील्ड गन (एलएफजी) की टेस्टिंग भी चल रही है। हल्की होने के कारण ये तोपें पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में सेना के लिए उपयोगी साबित होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।