जबलपुर में हादसा! हाई-टेशन बिजली लाइन के संपर्क में आया बैनर का फ्रेम, 2 लोगों की मौत और एक बच्चा घायल
जबलपुर में हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आए बैनर फ्रेम से करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
HighLights
जबलपुर में हाई-टेंशन लाइन से करंट लगने से दो की मौत।
दुर्गा पंडाल का बैनर फ्रेम ले जाते समय हुआ हादसा।
एक 12 वर्षीय बच्चा घायल, अस्पताल में इलाज जारी।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला लोहे का सामान गलती से ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई और 12 साल का एक बच्चा घायल हो गया।
जबलपुर की एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया, "आज गोरखपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुर इलाके के मंडवा में, एक परिवार के कुछ लोग दुर्गा माता पंडाल से एक बैनर हटाकर उसे अपने घर की बालकनी में लगाने ले जा रहे थे। बैनर का फ्रेम बहुत ऊंचा होने के कारण वह हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें हाई-वोल्टेज करंट दौड़ गया और तीन लोग घायल हो गए।"
एक महिला और एक पुरुष की मौत
उन्होंने आगे बताया, "घायलों में से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। महिला की पहचान सीता (21) और पुरुष की पहचान किशन (22) के रूप में हुई है। इसके अलावा, एक 12 साल का बच्चा भी घायल हुआ है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जरूरी जांच-पड़ताल कर रहे हैं और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: भोपाल ISBT में 8 बसों में लगी आग, नागपुर-अहमदाबाद-सूरत के यात्रियों की ट्रिप कैंसिल
