भोपाल ISBT पर निजी ट्रेवल्स की 7 बसों में आग, आसपास खड़ी बसें भी चपेट में आईं; सभी ट्रिप कैंसिल
भोपाल के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर रविवार शाम निजी ट्रेवल्स की लगभग 7 बसों में भीषण आग लग गई, ...और पढ़ें

बसों में लगी भीषण आग।
HighLights
भोपाल ISBT पर 7 बसों में लगी आग।
वर्मा ट्रेवल्स की बसें हुईं प्रभावित, ट्रिप रद।
डेढ़ घंटे बाद आग पर पाया गया काबू।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर रविवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां करीब 7 बसों में आग लगने की सूचना है। घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से प्रभावित बसें वर्मा ट्रेवल्स की बताई जा रही हैं। बसों में लगी आग की ऊंची उठती लपटें और धुएं का गुबार देखकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैली और आसपास की बसों को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते पर दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रभावित बसों में नागपुर-अहमदाबाद-सूरत रूट की बसें शामिल हैं। बस मालिक दीपक वर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग लगने की इस घटना के बाद यात्रियों के सभी ट्रिप कैंसिल कर दिए गए हैं।

फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
खबर अपडेट की जा रही है...
