विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सतना कांग्रेस की कार्यकारिणी में गड़बड़झाला! भाजपा कार्यकर्ता को बना दिया ब्लॉक उपाध्यक्ष, दिवंगत नेता को भी पद

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:02 PM (IST)

सतना जिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक कार्यकारिणी सूची विवादों में घिर गई है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सतना कांग्रेस की ब्लॉक सूची पर विवाद खड़ा हुआ।

  2. भाजपा कार्यकर्ता को कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया।

  3. दिवंगत नेता का नाम भी सूची में शामिल मिला।

डिजिटल डेस्क, सतना। जिला कांग्रेस कमेटी सतना (ग्रामीण) की ओर से जारी नागौद के परसमनिया ब्लॉक की सूची विवादों में आ गई है। ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाए गए शिवदत्त मुन्नू पांडेय ने इंटरनेट मीडिया पर बयान जारी कर खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताया है।

जिला कांग्रेस कमेटी सतना (ग्रामीण) ने 20 अक्टूबर को संगठन सृजन अभियान के तहत परसमनिया ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित की थी। जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा के अनुमोदन के बाद जारी सूची में शिवदत्त मुन्नू पांडेय का नाम उपाध्यक्ष के रूप में शामिल है। शिवदत्त मुन्नू पांडेय ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आए थे और आज भी भाजपा में ही हैं। सूची में उनका पता महाराजपुर दर्शाया गया है, जबकि वह महाराज कुरेही के रहने वाले हैं।

इधर जिला (ग्रामीण) कांग्रेस के महासचिव नागेश्वर मिश्रा का कहना है कि शिवदत्त मुन्नू पांडेय कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता हैं। संगठन की सूची में नाम शामिल करने से पहले उनकी उनसे बात भी हुई थी। अब मुन्नू पांडेय क्यों विरोधाभास पैदा कर रहे हैं, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता।

यह भी पढ़ें- कटनी में नगर निगम का बाबू 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, NOC के लिए मांगी थी रकम

सूची में दिवंगत कार्यकर्ता का भी नाम

जिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी से जारी सूची में एक और बड़ी खामी देखने में आई है। संगठन की ओर से जारी रामपुर बघेलान ब्लॉक की सूची में जमुना तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि तीन महीने पहले उनकी मौत हो चुकी है। यह चूक इस बात की ओर इशारा कर रही है कि संगठन सृजन में मैदानी स्तर पर कोई काम नहीं किया गया। इस बवाल ने कांग्रेस की कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया को कठघरे में ला दिया है।