सतना के सुरदहा घाट पर अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर
सतना जिले के परसमनिया क्षेत्र में सुरदहा घाट पर एक सवारी ऑटो पलटने से 14 लोग घायल हो गए, जिनमें ...और पढ़ें

हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़े घायल।
HighLights
सतना के सुरदहा घाट पर ऑटो पलटा।
हादसे में कुल 14 लोग घायल हो गए।
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रदेश के सतना जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में 14 लोग घायल हो गए। परसमनिया क्षेत्र के सुरदहा घाट पर एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
नागौद अस्पताल में घायलों का उपचार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरदहा घाट पर ऑटो के अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए घायलों को उपचार के लिए नागौद सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अमरकंटक व डिंडौरी में साल बोरर कीट से उजड़े जंगल को फिर हरा-भरा करेगा वन विभाग, अप्रैल से शुरू होगी उपचार योजना
गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा
घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई गई है। इनमें से दो को बेहतर उपचार के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
