विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रीवा-सीधी हाईवे पर बेकाबू बोलेरो स्कूल बस से टकराई, 9 घायल; तीन की हालत गंभीर

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:32 PM (IST)

रीवा-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड्ढा टोल प्लाजा के पास एक बेकाबू बोलेरो और निजी स्कूल बस की भीषण टक्कर हो ...और पढ़ें

स्कूल बस से बोलेरो की टक्कर।

स्कूल बस से बोलेरो की टक्कर।

HighLights

  1. बोलेरो-स्कूल बस की टक्कर में नौ लोग घायल हुए।

  2. खड्ढा टोल प्लाजा के पास हुआ भीषण हादसा।

  3. हादसे के वक्त बस में बच्चे नहीं थे सवार।

डिजिटल डेस्क, रीवा। रीवा-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। खड्ढा टोल प्लाजा के पास एक बेकाबू बोलेरो सामने से आ रही निजी स्कूल बस से टकरा गई। आमने-सामने की इस भीषण भिड़ंत में बोलेरो सवार नौ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

गलत साइड में पहुंची बोलेरो, बस से सीधी भिड़ंत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोलेरो सीधी से रीवा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक निजी स्कूल की बस बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। खड्ढा टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले बोलेरो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बोलेरो गलत दिशा में पहुंचकर स्कूल बस से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए और उन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ग्रामीणों और टोल कर्मचारियों ने चलाया बचाव अभियान

हादसे की आवाज सुनकर टोल प्लाजा के कर्मचारी और आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। सभी नौ घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई गई है।

यह भी पढ़ें- अमरकंटक व डिंडौरी में साल बोरर कीट से उजड़े जंगल को फिर हरा-भरा करेगा वन विभाग, अप्रैल से शुरू होगी उपचार योजना

बस में नहीं थे बच्चे, बड़ा हादसा टला

इस दुर्घटना में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि स्कूल बस में उस समय कोई बच्चा मौजूद नहीं था। बस चालक के अनुसार, वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। यदि बस में बच्चे सवार होते, तो हादसे के परिणाम और भी गंभीर हो सकते थे।

पुलिस ने शुरू की जांच, यातायात कराया बहाल

घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये हुए घायल

रामलाल साहू (50 वर्ष)

पन्नालाल (18 वर्ष) 

राजेंद्र (27 वर्ष) 

संतोष लाल (30 वर्ष) 

हरीमान (55 वर्ष) 

उमाशंकर (30 वर्ष) 

रामबाबू 

निर्मला साकेत (38 वर्ष) 

मुन्ना लाल साकेत (40 वर्ष) 

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका विशेष उपचार किया जा रहा है।