'मोदी ने जाति और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म की', भाजपा अध्यक्ष बोले- 'इंडिया ब्लॉक' भ्रष्टों और वंशवादियों का एक समूह
भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचें थे। अपने जबलपुर दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उस राजनीतिक संस्कृति में बदलाव लाया है जिसमें अतीत में जाति वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति हावी थी और अब इसकी जगह विकास की प्रवृत्ति स्थापित की गई है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षी INDI गठबंधन भ्रष्ट और वंशवादी नेताओं का एक समूह है।
पीटीआई, जबलपुर। भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव से पहले जबलपुर में बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस राजनीतिक संस्कृति में बदलाव लाया है जिसमें अतीत में जाति, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति हावी थी और अब इसकी जगह विकास की प्रवृत्ति स्थापित की गई है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षी INDI गठबंधन भ्रष्ट और वंशवादी नेताओं का एक समूह है।
नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति में एक राजनीतिक बदलाव लेकर आए हैं। मैं चाहता हूं कि लोग पुरानी राजनीतिक शैली को याद करें कि कैसे जो सिर्फ जाति पर केंद्रित थी, वह यह देखते थे कि कौन-सा व्यक्ति अगड़ा (जाति) का है और कौन पिछड़ा, कौन सी जातियां उसका समर्थन कर रही हैं और वोट बैंक राजनीति को बढ़ावा दे रही है।
'पहले देश में तुष्टिकरण की थी राजनीति'
भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा, "उन दिनों राजनीति करने का दूसरा तरीका वंशवादी शासन था। केवल एक परिवार के सदस्य ही आगे रहते थे जबकि बाकी लोगों को सिर्फ ताली बजानी होती थी। नड्डा ने आगे कहा कि पहले देश में तुष्टिकरण की राजनीति का चलन था।"
'देश में विकास की एक नई राजनीति शुरू हुई'
जे.पी.नड्डा ने कहा कि आज हम कह सकते हैं कि मोदी जी के आने के बाद वंशवाद की राजनीति, जाति की राजनीति और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हो गई है और देश में विकास की एक नई राजनीति शुरू हुई है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को तय करना चाहिए कि वे किस तरह की राजनीति पसंद करते हैं।
'INDI गठबंधन के सदस्य या तो जमानत पर या जेल में'
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए, भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि INDI गठबंधन के आधे सदस्य या तो जमानत पर बाहर हैं या जेल में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी जमानत पर हैं जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री जेल में हैं।
यह भी पढ़ें- Road Accident in MP: तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ी, तीन की मौके पर मौत; दो घायल