विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: पन्ना में निर्माणाधीन कुआं धंसा, मलबे में दबने से 5 मजदूरों की मौत

Published: Tue, 26 May 2026 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2026 03:13 PM (IST)

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के नयापुरवा गांव में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो ...और पढ़ें

कुएं के मलबे में दबे मजदूर।

कुएं के मलबे में दबे मजदूर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में मंगलवार को खेत पर कुएं की खोदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 8 से 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की दबकर मौत हो गई।

पानी पीने ऊपर आए थे दो मजदूर

जानकारी के मुताबिक खोदाई के दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए ही थे कि अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दबे मजदूरों के नाम चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू के दौरान सभी के शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पंहुचाये गए।

panna kuan dhansa rescue 2156

हादसे ने खड़े किए कई सवाल

घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम, राजस्व विभाग और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

panna kuan dhansa rescue 2157

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर कुएं की खोदाई हो रही थी, वहां की मिट्टी भुसभुसी और कमजोर थी। तकनीकी नजरिए से ऐसे स्थान पर गहरी खुदाई करना पहले से ही हादसे को न्योता देने जैसा माना जाता है और आखिरकार वही हुआ।

panna kuan dhansa rescue 2158

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह खुदाई किस आधार पर कराई जा रही थी? क्या कुएं की खुदाई व्यक्तिगत अनुमति लेकर करवाई जा रही थी या फिर किसी शासकीय योजना के तहत काम चल रहा था? यदि मिट्टी की स्थिति जोखिमभरी थी तो क्या कोई तकनीकी निरीक्षण या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था?

यह भी पढ़ें- बरगी हादसे की जांच में बड़ा सवाल: जांच से पहले क्यों तोड़ा गया क्रूज? न्यायिक आयोग ने मांगे दस्तावेज