विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पन्ना में चमकी किसान की किस्मत, मिला 4.87 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा; कीमत करीब 15 लाख

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:22 PM (IST)

पन्ना की निजी हीरा खदान में किसान बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.87 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा ...और पढ़ें

किसान को मिला नायाब हीरा।

किसान को मिला नायाब हीरा।

HighLights

  1. पन्ना में किसान बद्री पटेल को मिला 4.87 कैरेट हीरा।

  2. जेम्स क्वालिटी हीरे की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई।

  3. 5 साथियों संग 15 दिन पहले खदान में शुरु की थी खुदाई।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर साधारण किसानों की किस्मत बदलने का मौका दिया है। पटी क्षेत्र की निजी हीरा खदान में किसान बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.87 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। हीरा कार्यालय के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। बेशकीमती हीरा मिलने के बाद बद्री और उनके साथियों के चेहरे पर खुशी है। अब उन्हें आगामी नीलामी से मिलने वाली रकम से अपनी जिंदगी बदलने की उम्मीद है।

नई खदान में 15 दिन में सफलता

पट्टाधारक बद्री पटेल ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से हीरे की तलाश में खदान में मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अब तक बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी थी। इस बार उन्होंने अपने साथियों रामचंद्र दुबे, रतन यादव, रामगोपाल पटेल, पहलवान ओटल और भीकम पटेल के साथ पटी क्षेत्र में नई खदान शुरू की।

खदान शुरू करने के महज 15 दिन बाद ही उनकी किस्मत चमक गई और खुदाई के दौरान 4.87 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिल गया।

'भगवान जुगल किशोर की कृपा से मिला हीरा'

बद्री पटेल भगवान जुगल किशोर के भक्त हैं। उन्होंने कहा कि हीरा मिलने से पहले ही उन्हें मन में एक अलग तरह की उमंग महसूस हो रही थी। उन्होंने इस सफलता को भगवान की कृपा बताया।

हीरा कार्यालय में हीरा जमा कराने पहुंचे उनके साथियों ने कहा कि नीलामी से मिलने वाली राशि उनके परिवारों के लिए बड़ा सहारा बनेगी। किसी ने पक्का मकान बनाने, तो किसी ने बेटी की शादी करने की योजना बताई।

यह भी पढ़ें- पन्ना की धरती से निकला 27.29 कैरेट का नायाब हीरा, कीमत करीब 2 करोड़; नदी किनारे भी जुटी हजारों की भीड़

उच्च श्रेणी का है हीरा, नीलामी में होगा शामिल

हीरा पारखी अनुपम सिंह के अनुसार 4.87 कैरेट का यह हीरा पूरी तरह परिपक्व और उच्च श्रेणी का जेम्स क्वालिटी हीरा है। इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी में प्राप्त राशि में से नियमानुसार शासकीय रॉयल्टी काटी जाएगी, जबकि शेष रकम पट्टाधारक और उनके साथियों के खातों में जमा की जाएगी।