विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समोसे से निकला मरा काकरोच: ग्राहक का वीडियो वायरल, नीमच की मशहूर दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

Published: Sun, 08 Mar 2026 03:55 PM (IST)

मध्य प्रदेश के नीमच में 'सम्राट समोसे व कचौरी' दुकान के समोसे में मरा काकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

समोसे में निकला मरा हुआ काकरोच। (वीडियो ग्रॅैब)

समोसे में निकला मरा हुआ काकरोच। (वीडियो ग्रॅैब)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के नीमच शहर में एक प्रतिष्ठित नाश्ते की दुकान पर स्वच्छता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शहर के दशहरा मैदान स्थित एक दुकान से खरीदे गए समोसे में मरा हुआ काकरोच मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत की, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया और संचालक को नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक दशहरा मैदान में ‘सम्राट समोसे व कचौरी’ नाम से संचालित दुकान से एक ग्राहक ने समोसे पैक कराए थे। घर पहुंचकर जब उसने खाने के लिए समोसे खोले तो उनमें से एक समोसे में मरा हुआ काकरोच दिखाई दिया। यह देखकर ग्राहक हैरान रह गया।

ग्राहक ने बनाया वीडियो, विभाग से की शिकायत

घटना के बाद ग्राहक ने समोसे, उसके मसाले और उसमें मिले काकरोच का वीडियो बनाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शिकायत भेजी। शिकायत मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- देश की सबसे उम्रदराज बाघिन ’लंगड़ी’ ने पेंच रिजर्व में तोड़ा दम, 18 साल तक रही जंगल की रानी, 10 शावकों को जन्म देकर बढ़ाया बाघों का कुनबा

निरीक्षण में मिली साफ-सफाई में लापरवाही

निरीक्षण के दौरान दुकान पर साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकान संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

अधिकारियों के अनुसार नोटिस का जवाब मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।