विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, कंकाल के रूप में मिला शव, बांधवगढ़ के घायल शावक ने भी तोड़ा दम

Published: Tue, 21 Apr 2026 11:09 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश में एक ही दिन एक बाघ और एक शावक की मौत की दुखद खबर सामने आई है। पन्ना ...और पढ़ें

पन्ना टाइगर रिजर्व में मिला बाघ कंकाल, मुकुंदपुर लाए गए बाघ शावक का शव।

पन्ना टाइगर रिजर्व में मिला बाघ कंकाल, मुकुंदपुर लाए गए बाघ शावक का शव।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। 'टाइगर स्टेट' का दर्जा रखने वाले मध्य प्रदेश में मंगलवार को एक ही दिन एक बाघ और एक शावक की मौत की दुखद खबर सामने आई है। पन्ना टाइगर रिजर्व के गंगऊ अभयारण्य अंतर्गत कटरिया बीट में सुबह एक बाघ का कंकाल मिला है। वन विभाग का अनुमान है कि बाघ की मौत करीब एक हफ्ते पूर्व हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

पांच-छह वर्ष का रहा होगा बाघ

पन्ना टाइगर रिजर्व के उप संचालक वीरेंद्र कुमार पटेल के अनुसार, गंगऊ अभयारण्य के कटरिया बीट में मृत मिले बाघ की उम्र लगभग पांच से छह वर्ष थी। फिलहाल बाघ की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वन अमला मामले की विस्तृत जांच कर रहा है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- MP के अनूपपुर में बकरी चोरों का दुस्साहस, SI पर किया पथराव, लगे 15 टांके... सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फरार

घायल शावक ने मुकुंदपुर में तोड़ा दम

दूसरी ओर, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला वन परिक्षेत्र में दो दिन पहले घायल अवस्था में एक शावक मिला था। उसे उपचार के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी (मैहर) ले जाया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान इस शावक ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि ताला वन परिक्षेत्र में रविवार को यह छह माह का नर शावक गंभीर रूप से घायल मिला था।

बाघ के हमले से हुआ था लहूलुहान

जांच में पाया गया कि शावक पर किसी अन्य बाघ ने हमला किया था। बाघ के हमले से शावक के अगले पैरों, पीठ, पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के गहरे निशान थे। वन विभाग ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की और उपचार के लिए मुकुंदपुर भेजा था, लेकिन चोटें अधिक गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।