विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP के अनूपपुर में बकरी चोरों का दुस्साहस, SI पर किया पथराव, लगे 15 टांके... सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फरार

Published: Tue, 21 Apr 2026 08:12 PM (IST)

अनूपपुर जिले में बकरी चोरों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें SI मंगला दुबे गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती चौकी प्रभारी मंगला दुबे।

शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती चौकी प्रभारी मंगला दुबे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस टीम पर हमला होने से हड़कंप मच गया। सरई चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मंगला दुबे पर बकरी चोरों ने पथराव कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में 15 टांके आए हैं और उनका इलाज शहडोल जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने पीछा कर रोका 

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के अनुसार, सरई और अमगवां के बीच बकरी चोरी की सूचना पर SI मंगला दुबे, एएसआई राम प्रसाद मरावी के साथ बेनीबारी की ओर रवाना हुए थे। तुलरा रोड पर पुलिस ने एक बाइक पर तीन युवकों को बकरे ले जाते देखा और उन्हें रोकने का प्रयास किया।

झड़प के बाद बरसने लगे पत्थर

आरोपितों ने रुकने से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। पूछताछ के दौरान विवाद बढ़ा और तीनों युवकों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में SI मंगला दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एएसआई को भी हल्की चोट आई।

यह भी पढ़ें- कटनी में शादी का घर बना रणभूमि : देर से पहुंची बारात, पुलिस से टकराव के बाद लाठीचार्ज, दो SI लाइन अटैच

रिवॉल्वर छीनकर भागे आरोपित

हमले के बाद आरोपित अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते चौकी प्रभारी की सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं। इस घटना ने एक बार फिर अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस पर हमलों की चिंता को उजागर कर दिया है।