विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा चुनाव याचिका: 3 सांसदों पर HC ने लगाया एक-एक हजार रुपये जुर्माना; जवाब के लिए आखिरी मोहलत

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:04 PM (IST)

कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा चुनाव याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने तीन निर्वाचित सांसदों तरुण चुग, रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट पर जवाब पेश करने में देरी के लिए एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने उन्हें जवाब प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम अवसर दिया है, और अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई।

  2. हाईकोर्ट ने तीन सांसदों पर एक-एक हजार जुर्माना लगाया।

  3. जवाब पेश करने को दो सप्ताह का अंतिम अवसर मिला।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। कांग्रेस नेत्री और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा चुनाव से संबंधित याचिका पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की एकलपीठ ने जवाब पेश करने में लगातार हो रही देरी पर निर्वाचित तीन राज्यसभा सदस्य- तरुण चुग, रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही जवाब प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम अवसर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

महेश केवट के निर्वाचन को दी गई चुनौती

याचिका में राज्यसभा सदस्य महेश केवट के निर्वाचन को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन निरस्त किए जाने को भी अनुचित बताया है। उनका आरोप है कि तेलंगाना में लंबित एक कथित आपराधिक परिवाद की जानकारी छिपाने के आधार पर निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया था। इस मामले में तेलंगाना की जिला अदालत से उन्हें नोटिस जारी हुए थे।

पिछली सुनवाई में भी पेश नहीं किया था जवाब

उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में एकलपीठ ने तीनों निर्वाचित सांसदों को जवाब पेश करने का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया था कि ऐसा नहीं करने पर लिखित जवाब देने का अधिकार समाप्त कर दिया जाएगा। शुक्रवार को सांसदों की ओर से अधिवक्ताओं ने जवाब के लिए और समय मांगा, जिसे जुर्माने के साथ स्वीकार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- 'बुनियादी प्रशिक्षण की जरूरत', हिरासत आदेश की त्रुटियों पर हाई कोर्ट की रीवा कमिश्नर को फटकार; दो दिन में जवाब तलब

रिटर्निंग ऑफिसर ने भी मांगा जवाब के लिए समय

व्यक्तिगत रूप से पक्षकार बनाए गए विधानसभा के प्रमुख सचिव और रिटर्निंग आफिसर अरविंद शर्मा ने भी जवाब के लिए समय मांगा। एकलपीठ ने निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम अनावेदकों की सूची से हटाने के निर्देश भी दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।