जबलपुर की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार; बुझाने के प्रयास में जुटा दमकल अमला
जबलपुर के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में काले ...और पढ़ें

फैक्ट्री में लगी आग से उठता धुएं का गुबार।
HighLights
जबलपुर की पारले-जी फैक्ट्री में भीषण आग लगी।
आग बुझाने में दमकल की सात गाड़ियां जुटीं।
आग लगने का कारण और नुकसान अज्ञात है।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर पारले-जी (Parle-G) बिस्किट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 2:15 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग बुझाने में जुटीं दमकल की सात गाड़ियां
फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम के दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। इसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
आग की तीव्रता को देखते हुए मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति सामान्य होने को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फैक्ट्री में आग किस वजह से लगी, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। आग से मशीनों, तैयार बिस्किट और अन्य सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी नहीं हो पाया है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
यह भी पढ़ें- अमरकंटक व डिंडौरी में साल बोरर कीट से उजड़े जंगल को फिर हरा-भरा करेगा वन विभाग, अप्रैल से शुरू होगी उपचार योजना
आग बुझने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति और घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
खबर अपडेट की जा रही है...
