विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में पहुंचे ₹1500; CM मोहन बोले- 'कांग्रेस कहती है योजना की राशि से शराब पी लेती हैं महिलाएं

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:56 PM (IST)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उमरिया के गुरुवाही में लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1836 ...और पढ़ें

HighLights

  1. 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1836 करोड़ मिले।

  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

  3. ₹144 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन।

डिजिटल डेस्क, उमरिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उमरिया जिले के गुरुवाही पहुंचे। यहां आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये के मान से कुल 1836 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि अंतरित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता सवाल उठाते हैं कि बहनों के खातों में इतना पैसा क्यों भेजा जाता है। वे कहते हैं कि आदिवासी बहनें इस पैसे से शराब पीती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे बयानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस के नेताओं को बहन-बेटियों के सम्मान की चिंता नहीं है।

'कांग्रेस नहीं जानती महिलाओं का सम्मान'

डॉ. यादव ने कहा कि बहन-बेटियों से ही घर की शोभा होती है। महिलाओं का सम्मान और उनका आर्थिक सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मंडला में CM मोहन ने अचानक रुकवाया काफिला, स्कूल की प्रार्थना सभा में बच्चों से किया सहज संवाद

144 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

गुरुवाही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 14,415.93 लाख रुपये की लागत के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इनमें 8,731.55 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 5,684.41 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

इन विकास कार्यों के माध्यम से जिले में विभिन्न निर्माण एवं विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया गया। कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।