विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जज की कुर्सी पर नहीं बैठे एआई', बोले जस्टिस जोयमाल्या बागची 

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:52 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची ने कहा कि अदालतों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) न्यायाधीशों का विकल्प नहीं, बल्कि सहायक होनी चाहिए। 

एआई न्यायाधीशों का विकल्प नहीं: न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची (फाइल फोटो)

एआई न्यायाधीशों का विकल्प नहीं: न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एआई न्यायाधीशों का विकल्प नहीं, न्याय व्यवस्था का सहायक बने।

  2. न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची ने एआई के न्यायिक उपयोग पर स्पष्ट संदेश दिया।

  3. जबलपुर के डीएनएलयू में जस्टेक राष्ट्रीय सम्मेलन में यह विचार रखे गए।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। अदालतों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग अब भविष्य की कल्पना नहीं, न्याय व्यवस्था के सामने खड़ा वर्तमान का महत्वपूर्ण प्रश्न है। लेकिन क्या मशीनें न्यायाधीशों की तरह विवेक, संवेदना और परिस्थितियों का आकलन कर सकती हैं? क्या एल्गोरिदम के आधार पर न्यायिक निर्णयों की जिम्मेदारी मशीनों को सौंपी जा सकती है?

इन्हीं सवालों के बीच सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रौद्योगिकी न्याय की सहायक बने, मानव न्यायाधीश का विकल्प नहीं। उन्होंने कहा कि एआई अदालत में आए, लेकिन न्यायाधीश की कुर्सी पर नहीं बैठे।

शनिवार को जबलपुर के धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (डीएनएलयू) के प्रथम जस्टेक राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के न्यायिक और विधिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने तकनीक और न्याय के बदलते संबंधों पर विस्तार से विचार रखे। सम्मेलन का विषय भारतीय परिप्रेक्ष्य में प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं न्याय तक पहुंच का अंतर्संबंध था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।